फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   JE suspended for misappropriation of electrical material

विद्युत सामग्री की हेराफेरी में जेई निलंबित

Tue, 06 Jul 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
JE suspended for misappropriation of electrical material
दो दिन पूर्व एक्सईएन प्रथम ने जेई को बावली गांव में पकड़ा था रंगेहाथ
विज्ञापन

एक्सईएन की रिपोर्ट पर एसई रणविजय सिंह ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। विद्युत सामग्री की हेराफेरी करने के मामले में अवर अभियंता को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसई ने चेतावनी दी कि विभाग का नुकसान कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
रविवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम पर तैनात अधिशासी अभियंता गोपाल को विभाग के एक कर्मचारी ने सूचना दी कि बावली व बरवाला गांव पर तैनात अवर अभियंता सोमेंद्र बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्राली में विद्युत सामग्री जैसे खंभे व तार आदि कहीं बेचने जा रहे है। एक्सईएन प्रथम तुरंत मौके पर पहुंचे तो सूचना सही पाई गई। पूछने पर अवर अभियंता ने बताया कि यह सामग्री कोताना गांव लेकर जा रहा हूं। एक्सईएन ने सवाल किया कि कोताना गांव तुम्हारे कार्यक्षेत्र मेें नहीं है तो अवर अभियंता तरह-तरह के जवाब देने लगे। मामला संदिग्ध दिखने पर एक्सईएन ने ट्रैक्टर-ट्राली मेें रखी विद्युत सामग्री को कार्यालय भिजवा दिया और इसकी सूचना एसई रणविजय को दी। बाद में जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। इसके बाद एसई रणविजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेई को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने बताया कि जेई को एसई ने निलंबित किया है।
विज्ञापन

तकरीबन 80 हजार का था माल
अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि जेई सोमेंद्र निजी ट्रैक्टर-ट्राली से बावली गांव के बिजलीघर से विद्युत सामग्री उठाकर ले जा रहे थे। सूचना पर उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया था। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 80 हजार की विद्युत सामग्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed