फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   JCB landed on Meerapur Rajbhe for cleaning, also engaged laborers

सफाई के लिए मीरापुर रजबहे पर उतारी जेसीबी, मजदूरों को भी लगाया

Sat, 20 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
JCB landed on Meerapur Rajbhe for cleaning, also engaged laborers
बड़ौत। मीरापुर रजबहे के सफाई कार्य में बरती जा रही अनियमितता पर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का सिंचाई विभाग के अफसरों का सिंचाई विभाग के आला अफसरों ने संज्ञान लिया है। शनिवार को रजबहे की सहीं ढंग से सफाई कराने के लिए रजबहे में जेसीबी उतारी गई। मजदूरों को भी उतारा गया। उधर, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण में कार्य सही होता मिला।
विज्ञापन

मीरापुर रजबहे की सफाई के लिए शासन से तकरीबन छह लाख की धनराशि स्वीकृत हुई थी। धनराशि स्वीकृत होते ही विभागीय अफसरों ने कार्य शुरू कर दिया था। मगर, नगरवासियों का आरोप था कि रजबहे की सफाई में अनियमितता बरती जा रही है और सफाई कार्य भी रात्रि में कर दिया गया। इस पर पूर्व सभासद ललित जैन सहित नगरवासियों की शिकायत पर जहां डीएम ने दो सदस्यीय टीम गठित कर दी थी, वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी पारदर्शिता के साथ सफाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए थे। अमर उजाला ने इस अनियमितता को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो सिंचाई विभाग के आला अफसर जागे। शनिवार को रजबहे की सफाई के लिए मजदूरों के साथ-साथ जेसीबी को उतारा गया। डीएम के आदेशों पर सिंचाई विभाग के एसडीओ सूरजमल ने भी निरीक्षण किया। एसडीओ ने सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों व ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी। एसडीओ का कहना है कि निरीक्षण किया गया था, फिलहाल सफाई का कार्य सहीं चल रहा है। मजदूूरों व जेसीबी को सफाई कार्य में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed