फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jayant's emotional bet to quell the displeasure of ticket claimants

टिकट के दावेदारों की नाराजगी दूर करने को जयंत का भावनात्मक दांव

Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jayant's emotional bet to quell the displeasure of ticket claimants
- चौधरी जयंत सिंह ने बड़ौत और छपरौली के दावेदार दिल्ली बुलाकर की बात, आज घोषित होंगे प्रत्याशी
विज्ञापन

- छपरौली में बाहरी प्रत्याशी उतारने की चर्चा और स्थानीय दावेदारों में चली रही खींचतान पर उठाया कदम
- कहा, रालोद में पार्टी के सभी पुराने कार्यकर्ता परिवार की तरह, प्रत्याशी को मिलकर लड़ाना है चुनाव
फोटो तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद-सपा गठबंधन में बड़ौत और छपरौली के प्रत्याशियों को लेकर चल रही खींचतान खत्म करने के लिए रविवार को चौधरी जयंत सिंह ने भावनात्मक दांव खेला। बड़ौत और छपरौली सीट से टिकट के सभी दावेदारों को दिल्ली अपने आवास पर बुलाया और उनके साथ काफी देर तक बातचीत की। कहा कि प्रत्याशी सोमवार को घोषित किया जाएगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता परिवार की तरह है। इसलिए रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी को सभी को मिलकर चुनाव लड़ाना है।

रालोद-सपा गठबंधन के अधिकतर प्रत्याशी घोषित हो चुके है, लेकिन छपरौली व बड़ौत सीट के प्रत्याशी को लेकर खींचतान चल रही थी। इन दोनों सीटों पर टिकट के सबसे अधिक दावेदार है। इसके साथ ही छपरौली सीट पर बाहरी प्रत्याशी को उतारने की चर्चाएं भी शुरू हुई तो लोगों ने शनिवार को कई जगह इस पर विरोध भी जताया। चौधरी जयंत सिंह के पास तक इसकी जानकारी पहुंची तो उन्होंने बड़ौत और छपरौली सीट से टिकट के सभी दावेदारों की नाराजगी दूर करने को भावनात्मक दांव चला और उनको दिल्ली अपने आवास पर बुलाया। बड़ौत से डॉ. अजय कुमार, डॉ. अजय तोमर, डॉ. अनुराग मित्तल, सुभाष गुर्जर, संजीव आर्य, जयवीर तोमर, विश्वास चौधरी, अरुण तोमर बॉबी, अश्विनी तोमर, साहब सिंह, प्रमेंद्र तोमर, योगेश जिंदल और छपरौली से वीरपाल राठी, गजेंद्र मुन्ना, डा. कुलदीप उज्ज्वल, धीरज उज्ज्वल, रामकुमार चेयरमैन, सतेंद्र मलिक, संजीव मान, विकास बाछौड़, मास्टर सुरेश राणा भी दिल्ली बुलवाए गए। चौधरी जयंत सिंह ने सभी से कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी में परिवार की तरह है, लेकिन केवल एक ही प्रत्याशी हो सकता है। इसलिए जिसको भी प्रत्याशी बनाया जाता है ,उसे सभी को मिलकर चुनाव लड़ाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे किसी भी दावेदार को टिकट नहीं दिया जा रहा जो कुछ महीने पहले ही पार्टी में आया होगा। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि गठबंधन से सोमवार को दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed