फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya selection test will be held at six centers in the district

Baghpat News: जिले के छह केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा

Tue, 07 Jan 2025 04:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya selection test will be held at six centers in the district
-18 जनवरी को कराई जाएगी परीक्षा, एक हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
विज्ञापन

-15 जनवरी को बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होगी केंद्र निरीक्षक के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के छह केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में एक हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 18 जनवरी को कराई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है।

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह व कक्षा नौ में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई जाती है। जिले में शरफाबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय है। वहां कक्षा छह व कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए कक्षा पांच व कक्षा आठ उर्त्तीण करने वाले विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिले में करीब एक हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बड़ौत के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, बागपत के श्रीयमुना इंटर कॉलेज, पिलाना के श्री नेहर इंटर कॉलेज, खेकड़ा के गांधी विद्या इंटर कॉलेज व बिनौली के जनता इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा से पहले केंद्र निरीक्षक के साथ बैठक की जाएगी। केंद्र निरीक्षकों की बैठक 15 जनवरी को बुलाई गई है और यह बैठक बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मेें होगी। प्राचार्य दुष्यंत कुमार सिंह ने डीआईओएस को पत्र लिखकर इससे अवगत कराया और सभी केंद्र निरीक्षकों को बैठक में भेजने की मांग की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed