{"_id":"629e4444539e1d47d368b3f8","slug":"jat-community-should-get-reservation-soon-baraut-news-mrt591700447","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिले जाट आरक्षण, सेना भर्ती में दो साल की मिले छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिले जाट आरक्षण, सेना भर्ती में दो साल की मिले छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। जाट आरक्षण व सेना भर्ती में दो साल की छूट कराए जाने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय जाट महासभा के कार्यकर्ता तहसील पहुुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम के न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने बागपत पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
युवा जिलाध्यक्ष अंकित राठी के नेतृत्व में काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व युवा तहसील में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि आज जाट समाज को केंद्र में जाट आरक्षण की जरूरत है। पढ़े-लिखे होने के बावजूद नौकरियों की मेरिट में जाट समुदाय के युवाओं का नंबर नहीं आ पाता है। इस दौरान उन्होंने सेना भर्ती में भी दो साल की छूट कराए जाने की मांग की। बताया कि कोरोना काल के कारण बहुत से युवाओं की उम्र निकली चुकी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने दरोगा भर्ती 2021 में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। एसडीएम सुभाष के न मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता बागपत पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मांग पूरी कराए जाने की अपील की। इस अवसर पर सुमित तोमर, गौरव तोमर, मोहित राठी, नितिन तोमर, अर्जुन तोमर, अवतार सिंह, विनीत, शिवम बालियान, श्रीकांत तोमर, सुबोध कुमार, प्रदीप तोमर आदि शामिल रहे।