फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Janmashtami festival celebrated across the district

जिले भर में मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार

Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami festival celebrated across the district
बंद रहे मंदिरों के कपाट, श्रद्धालुओं ने घर पर की पूजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले भर में मंगलवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए मंदिरों के कपाट बंद रहे। श्रद्धालुओं ने घरों पर रहकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर त्योहार मनाया। शाम को मंदिरों की सफाई कराकर मंदिरों में मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आरती की गई। वहीं, गांव देहात में मंदिरों में पूजा अर्चना कर पर्व मनाया गया।

जन्माष्टमी के त्योहार पर जिले के प्रसिद्ध परशुरामेश्वर मंदिर, गुफा बाबा मंदिर के कपाट बंद रहे। मंदिरों के गेट पर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, बालाजी मंदिर, बागेश्वर मंदिर के कपाट बंद रहे। शाम को मंदिरों में भगवान की आरती का आयोजन कराया गया। आरती से पूर्व मंदिर में सफाई व्यवस्था कराकर भगवान का शृंगार किया गया। आरती के दौरान श्रद्धालुओं को मास्क व सोशल डिस्टेंश का पालन कराया गया। जन्माष्टमी के पर्व पर कस्बा अमीनगर सराय के शिव मंदिर को रंगीन रोशनी से सजाकर राधा-कृष्ण दरबार लगाया गया। कस्बे के श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण दरबार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उधर, गांव देहात के मंदिरों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed