फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jamdi caught in a madrasa of Khekra

खेकड़ा के मदरसे में छिपे जमाती को दबोचा

Sun, 19 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Jamdi caught in a madrasa of Khekra
दिल्ली मरकज से लौटे खेकड़ा स्थित मदरसे के मौलवी को क्वारंटीन के लिए लेकर जाती पुलिस एवं स्वास्थ व - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। मरकज से लौटे मौलवी को पुलिस व स्वास्थ विभाग की टीम ने बडौत स्थित स्क्रीनिंग सेंटर भिजवाया। खेकड़ा के मदरसे से एक मौलवी को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकडा है। बताया गया है कि मार्च माह में दिल्ली निजामुद्दीन के मरकज में गया था। बताया जाता है कि वह वहा एक सप्ताह से अधिक समय जमातियों के साथ रहा था। इसके बाद वह खेकड़ा वापस लौट आया था। मरकज के जमातियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और सरकार द्वारा उनके खिलाफ शुरू की गई कड़ी कार्रवाई के चलते यह मौलवी मदरसे में छिपा रहा। साथ ही मौलवी ने पुलिस और स्वास्थ विभाग को मरकज मे जाने के बाद लौटकर आने की कोई सूचना भी नहीं दी। रविवार को लखनऊ से पुलिस अधीक्षक बागपत के पास इसकी सूचना पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौलवी को बड़ौत स्थित क्वारंटीन सेंटर में भिजवा दिया। प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर ताहिर का कहना है कि यह मोस्ट वांटेड जमाती है, जो कि मदरसे में छिपा हुआ था। वहां से इसे बड़ौत स्थित क्वारंटीन सेंटर में भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed