फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jain Sthanakvasi Girls Degree College is the priority of girl students

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज है छात्राओं की प्राथमिकता

Thu, 30 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jain Sthanakvasi Girls Degree College is the priority of girl students
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज - फोटो : BARAUT
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज है छात्राओं की प्राथमिकता
विज्ञापन

बड़ौत। क्षेत्र में सह शिक्षा के तो कॉलेज हैँ लेकिन सिर्फ लड़कियों के लिए से क्षेत्र में एकमात्र जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज है। प्रवेश के लिए छात्राआें की प्राथमिकता में जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज रहता है। कॉलेज में पढ़ाई के साथ शारीरिक विकास के लिए खेलकूद का भी आयोजन होता है। जिस कारण अधिकांश छात्राओं के प्रवेश के लिए यह पहला विकल्प रहता है।
बिजरौल रोड तिराहे के पास जैन स्थानकवासी गर्ल्ड डिग्री कॉलेज स्थित है, जो केवल और केवल बालिकाओं के लिए है। सह शिक्षा का कॉलेज न होने के कारण अधिकांश अभिभावक अपनी बेटियों के लिए इस कॉलेज को पहले विकल्प के रूप में रखते हैं। अभिभावकों का जोर इस कॉलेज में ही बेटियों का प्रवेश दिलाने का रहता है। जिस कारण छात्राओं के प्रवेश के लिए यहां मारामारी रहती है।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्या डा. अनीता जैन का कहना है कि कॉलेज में बेटियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास पर भी जोर दिया जाता है। उनका कहना है कि यहां से बहुत सी बेटियां बीए की शिक्षा ग्रहण कर जा चुकी हैं, जो सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं मेें उच्च पद पर कार्यरत हैं। बेटियों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिलता है। क्योंकि यह सिर्फ लड़कियां का कॉलेज है तो बेहिचक बेटियों अपनी बातें शिक्षिकाओं से शेयर कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कॉलेज में सीटों का विवरण
विषय का नाम सीटों की संख्या आरक्षित सामान्य एससी ओबीसी
बीए स्नातक 260 130 65 33 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed