फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   jailed killer attempted suicide

जेल में बंद हत्यारोपी ने की आत्महत्या की कोशिश

Fri, 13 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
jailed killer attempted suicide
खेकड़ा (बागपत)। जिला जेल में बृहस्पतिवार की रात हत्या के आरोप में बंद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे बंदी रक्षकों ने पहुंचकर बचा लिया और जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि युवक तितरौदा गांव में दो माह पहले हुई हत्या के मामले में जेल में बंद है और पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहा है।
विज्ञापन

तितरौदा गांव में दो माह पहले एक युवक की हत्या हुई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दो दोस्तों को गिरफ्तार किया था। तभी से दोनों जिला जेल में बंद है। जेल अधिकारियों के मुताबिक इनमें से बबलू नाम का बंदी तभी से खुद को निर्दोष बताता आ रहा है। वह पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में आया हुआ था। बृहस्पतिवार की रात में उसकी बैरक के बंदी सोए हुए थे। तभी वह अपने लोअर (पायजामा) का फंदा बनाकर पंखे पर लटक गया। बंदियों की निगरानी रखने वाले बंदी रक्षकों ने उसे बचा लिया और जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि डिप्रेशन में आने के कारण बंदी ऐसी हरकत करने लगा है। इसलिए बंदी रक्षक हर समय उस पर नजर रखते है। जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed