फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jai Dhuni Bandi Bed Dhuni Mangal Gaan Nisan

जय धुनि बंदी बेद धुनि मंगल गान निसान

Thu, 29 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jai Dhuni Bandi Bed Dhuni Mangal Gaan Nisan
रटौल में रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर में चल रही रामलीला में बुधवार को सीता स्वयंवर का मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही पंडाल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। उधर बागेश्वर महादेव मंदिर की ओर से बुधवार को श्रीराम की बरात निकाली गई।
विज्ञापन

राम बरात बागेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मार्गों से होते हुए मंदिर पर ही संपन्न हुई। राम बरात में श्रद्धालु बैंडबाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। राम बरात का कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उधर श्री रघुवर रामलीला समिति ठाकुरद्वारा में भगवान श्रीराम विश्वामित्र ऋषि के साथ सीता के स्वयंवर में जनकपुरी पहुंचते है। जहां श्रीराम शिव के धनुष को तोड़ते है और सीता उनके गले में वरमाला पहनाती है।
विज्ञापन

धनुष टूटते ही पूरा पंडाल श्रीराम की जयकारों से गूंज उठता है। रामलीला मंचन में कमेटी के अध्यक्ष संजय रुहेला, सुभाष लखेरा, प्रकाश, सुजीत, संजय, संदीप, सोनू, दीपक, मोन्टी, काकू, विशाल, इलू, अक्ष फौजदार, महेश, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा अमीनगर सराय के शिव मंदिर में चल रही रामलीला कार्यक्रम में श्रीराम के वन गमन, भरत का ननिहाल से वापस आना की लीला मंचन किया। मंचन में अनिल कुमार गुप्ता, नवीन गुप्ता, मंगलसेन शर्मा, यज्ञदत शर्मा, पुरुषोत्तम दास गर्ग, छोटू, बबली प्रजापति, मुकेश मौजूद रहे।
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला में बुधवार को राम का वनवास जाना और राम-केवट संवाद का मंचन किया। रामलीला में कमेटी के अध्यक्ष पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, यूनुस खान, शेरखान, अनिल कुमार, देवेंद्र संदीप पांचाल, आशुतोष शर्मा, भानु पंडित, नवीन व पुरा महादेव मंदिर समिति के सचिव पंडित संजीव शर्मा मौजूद रहे।

रटौल के कस्बे के शिव मंदिर में चल रही रामलीला में बुधवार को जब राम विवाह के बाद सीता को विदाई पर राजा जनक भावुक हो गए। रामलीला में जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, खेकड़ा थाना प्रभारी डीके त्यागी, ब्रजलाल, महेंद्र शर्मा, रामू शर्मा, पम्मी कश्यप, मानसिंह, देवेंद्र अरोरा, सुनील पत्रावल, संजय अरोरा, मनोज, पंडित कुश प्रसाद शास्त्री मौजूद रहे।
जय धुनि बंदी बेद धुनि मंगल गान निसान। सुनि हरषहिं बरषहिं बिबुध सुरतरु सुमन सुजान।
भावार्थ : जय ध्वनि, वन्दी ध्वनि, वेद ध्वनि, मंगलगान और नगाड़ों की ध्वनि सुनकर चतुर देवगण हर्षित हो रहे हैं और कल्पवृक्ष के फूलों को बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed