{"_id":"61d332a79ad71d3ff66a3b6e","slug":"itbp-jawan-dies-of-cardiac-arrest-baghpat-news-mrt5719533171","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के जवान की हृदय गति रुकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के जवान की हृदय गति रुकने से मौत
विज्ञापन
बागपत के बिचपड़ी निवासी जवान योगेश का फाइल फोटो।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिचपड़ी का रहने वाला जवान डेप्यूटेशन पर एनआईए में जम्मू कश्मीर में था तैनात
- शव को बिचपड़ी गांव में लाकर सैनिक सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। बिचपड़ी गांव निवासी आईटीबीपी के जवान की जम्मू कश्मीर में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उसका शव सोमवार को कंपनी के जवान गांव लेकर पहुंचे। सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
बिचपड़ी गांव के योगेश कुमार (32) वर्ष 2007 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। वह फिलहाल आईटीबीपी से डेप्यूटेशन पर एनआईए में कार्यरत था। शनिवार की शाम ड्यूटी से आवास पर लौटने के बाद योगेश की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। कंपनी के जवान योगेश के शव को तिरंगे में लपेटकर सोमवार को उसके गांव लाया गया। गमगीन माहौल में सैनिक सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि योगेश की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे है। पिता रामकला ने बताया कि योगेश की देश सेवा पर उनको हमेशा गर्व रहेगा।