फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ishrat Jahan saved four houses from break-up as soon as the women station became in-charge

इशरत जहां ने महिला थाना प्रभारी बनते ही टूटने से बचाए चार घरोंदे

Sat, 21 Nov 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ishrat Jahan saved four houses from break-up as soon as the women station became in-charge
- अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर बेटी को बनाया गया थानाध्यक्ष
विज्ञापन

- दंपतियों की बीच चले आ रहे मनमुटाव को दूर कर साथ भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज की होनहार छात्रा इशरत जहां को अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर दो घंटे के लिए महिला थाना प्रभारी बनाया गया। बिटिया ने जिम्मेदारी संभालते ही चार दंपतियों के झगड़े में सुलह कराई। खुशी-खुशी दंपतियों को उनके घर भेजा। होनहार का कहना है कि सुलहनामा कराकर वह बेहद खुश हैं।
चमरावल रोड की रहने वाली इशरत जहां बीएड अंतिम वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार को सीओ सदर ओमपाल सिंह और महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने उन्हें शाम करीब चार बजे थाने का चार्ज सौंपा। इशरत जहां ने कुर्सी पर बैठते ही थाने पहुंचे दंपत्तियों को एक-एक कर बुलाना शुरू किया। दंपति फुरकान और परवीन के बीच घरेलू उत्पीड़न को लेकर मनमुटाव था। इशरत जहां ने दोनों की बात सुनीं और गलतफहमी को दूर कराया। दंपति एक साथ रहने पर राजी हुए तो दोनों को साथ भेज दिया गया। बिटिया ने एक-एक करके चार मामलों की सुनवाई की। चारों घरेलू उत्पीड़न के प्रकरण थे, जिनमें निपटारा कर दंपतियों के बीच सुलहनामा कराया।
विज्ञापन

इशरत बोली, परिवार एक पौधा देखभाल करें
बागपत। इशरत जहां ने दंपतियों से कहा कि किसी भी जल्दबाजी, गलतफहमी और भ्रम में परिवारों को नहीं तोड़ना चाहिए। अगर कोई मनमुटाव भी है तो एक साथ बैठकर दूर करें। हर समस्या का समाधान हैं। अपने परिवारों के साथ खुशी से रहें। जिस तरह पौधे की देखभाल की जाती है, अपने-अपने परिवारों की देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को मिलना चाहिए मौका : सीओ
बागपत। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने कहा कि इशरत जहां ने दंपतियों की समस्या को अच्छी तरह सुना और समाधान किया। इससे पुलिस और युवाओं के बीच दूरियां कम होगी। युवाओं को पुलिसिंग सीखने को मिलेगी। भविष्य के लिए यह जरूरी है।

इशरत जहां को किया गया सम्मानित
बागपत। महिला एसओ नेहा चौहान ने छात्रा इशरत जहां को सम्मानित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल चौहान ने कहा कि यह उनके लिए खुशी की बात है। होनहार बच्चों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। यह अनुभव भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed