फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Irregularities in development works, interlocking collapsed from 50 places

विकास कार्यों में अनियमितता, इंटरलॉकिंग 50 जगह से धंसी

Thu, 23 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in development works, interlocking collapsed from 50 places
बागपत की गली नम्बर छह में इंटरलॉकिंग का हाल - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर में विकास कार्य कराने का खूब दावा किया जाता है, लेकिन इनमें अनियमितता भी खूब बरती जा रही है। हालात यह है कि नगर में जिन गलियों व रास्तों में इंटरलॉकिंग लगवाई गई थी, वह करीब 50 जगह धंस गई है। इंटरलॉकिंग लगवाने में मिट्टी व पत्थर की परत तक नहीं बिछवाई गई, जिससे वह धंसनी शुरू हो गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोग अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए नगर पालिका में जाते है तो वहां कोई सुनने वाला नहीं है, जिससे लोगों ने खुद ही उनको ठीक कराना शुरू कर दिया है। हालांकि अब नगर पालिका के अधिकारी जांच कराकर समस्या का समाधान कराने का दावा कर रहे है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर गली नंबर छह में बिछाई गई इंटरलॉकिंग धंस गई थी, जिससे काफी परेशानी हो रही थी। जब यहां इंटरलॉकिंग लगाई जा रही थी तो तभी निर्माण सामग्री सही लगाने के लिए कहा था। इसके बाद भी निर्माण सामग्री सहीं नहीं लगाई तो यह धंस गई और परेशानी होने पर यहां के लोगों ने खुद ही इसको ठीक कराया है। - सुशीला शर्मा, गली नंबर छह।
विज्ञापन

हमारे यहां चार महीने से इंटरलॉकिंग धंसी हुई है। लोगों को काफी परेशानी होती है। लोग कई बार नगर पालिका के चक्कर काट चुके है, उसके बाद भी उसे ठीक नहीं कराया गया। अब गैस पाइप लाइन बिछाने के बाद हालत ज्यादा खराब हो गई है। बारिश में परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। - पुष्पा, अर्जुन पुरम।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली में इंटरलॉकिंग लगाई गई थी, लेकिन वह जगह-जगह से धंस गई है, जहां से निकलने में परेशानी होती है। पिछले एक साल से परेशान है। नगर पालिका के अधिकारी इसको ठीक नहीं करा रहे है। - सुरेंद्र माहेश्वरी, चौहनान मोहल्ला।
मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग धंस गई है। जबकि यह सबसे व्यस्त रास्ता है। लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है। इसके बावजूद इसे नगर पालिका के अधिकारी ठीक नहीं करा रहे है। लोग कई बार शिकायत कर चुके है। - राजेश चौहान, देशराज मोहल्ला।

जिन जगहों पर इंटरलॉकिंग धंसने की समस्या आ रही है, उनमें अधिकतर जगहों पर गैस पाइप लाइन बिछाई गई है। इस कारण ही समस्या आ रही है। इसके अलावा भी जहां इंटरलॉकिंग धंस गई है, उसकी जांच कराई जाएगी। ठेकेदार से ठीक कराया जाएगा। - ललित आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed