{"_id":"5e9dd3c58ebc3ed5b07b20fe","slug":"investigations-done-with-rapid-kit-all-found-correct-during-investigation-baghpat-news-mrt478523768","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा से लौटे छात्र-छात्राओं की रैपिड किट से कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा से लौटे छात्र-छात्राओं की रैपिड किट से कराई जांच
विज्ञापन
थैंक्यू योगी जी: बागपत सीएचसी पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्र?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में सब सही मिले, 14 दिन के लिए इन्हें किया होम क्वारंटीन
बागपत। कोचिंग के गढ़ कोटा (राजस्थान) से दूसरे दिन दो बसों मेें सवार होकर 17 छात्र और छात्राएं और एक परिजन सहित 18 लोग पहुंचे। सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोटा से लौटे सभी छात्र और छात्राओं का रैपिड किट से परीक्षण किया। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने कोटा से यहां पहुंचे सभी 18 लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया।
सोमवार को कोटा से खेकड़ा की तनु पुत्री राकेश धामा, शरफाबाद के अनंत पुत्र देवानंद व अवरिल, लुहारी की पूजा पुत्री रविंद्र, ख्वाजा नंगला के शुभम पुत्र अनिल, बागपत की अपूर्वा पुत्री अशोक, दोझा गांव की कीर्ति पुत्री राम अवतार, गुराना का समीर पुत्र लियाकत, बड़ौत की आजाद नगर कॉलोनी का मनीष पुत्र राम कुमार, बिहारीपुर बागपत के अभय पुत्र देव प्रिय, असारा गांव का मोहम्मद फैजल पुत्र वकील, दाहा का अभि राणा पुत्र संजीव व अपनी मां रेखा सोमवार को बागपत पहुंचे। कुल 17 छात्र-छात्राएं और एक परिजन वापस आए हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि सोमवार को कोटा से लौटे सभी बच्चों व परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। सुरक्षा के तौर पर सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। रविवार को भी कोटा से तीन छात्र और दो परिजन बागपत लौटे । इन लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।