फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Investigation of property of Sunil Rathi and Dharmendra Kirathal started

बागपत: कुख्यात सुनील राठी और धर्मेंद्र किरठल की संपत्ति की जांच शुरू

Tue, 25 Aug 2020 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Investigation of property of Sunil Rathi and Dharmendra Kirathal started
धर्मेन्द्र किरठल का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
बागपत में कुख्यात बदमाशों, माफिया और अपराध के क्षेत्र में सक्रिय रहे लोगों की पुलिस-प्रशासन ने कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी के टीकरी आवास और रमाला थाना क्षेत्र के किरठल में धर्मेंद्र के आवास की पैमाइश की गई है। इनकी संपत्ति का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। गोपनीय जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


सोमवार को राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। रमाला थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह के आदेश पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी इंजीनियर वरुण बालियान व अमित कुमार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस टीम के साथ किरठल गांव पहुंचे।
विज्ञापन


वहां टीम के सदस्यों ने धर्मेन्द्र किरठल के आवास की पैमाइश की। अन्य संपत्ति का ब्योरा भी जुटाया। टीम के सदस्यों का कहना था कि रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। पीडब्ल्यूडी इंजिनियर अमित कुमार ने बताया कि इससे पहले सुनील राठी के टीकरी स्थित मकान की पैमाइश की गई है। अन्य संपत्ति का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। मकान का नक्शा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध का डर, पुलिस का रहा कड़ा पहरा
पैमाइश के दौरान दोनों जगह पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा। दोनों जगह ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे।

12 लोगों की संपत्ति की होगी जांच
एसपी अभिषेेक सिंह ने बताया कि अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वाले रडार पर हैं। शुरुआती जांच में करीब 12 लोग सूची में हैं। इसके बाद भी अभियान जारी रहेगा।

धर्मेन्द्र किरठल का फाइल फोटो

धर्मेन्द्र किरठल का फाइल फोटो- फोटो : BAGHPAT

 

रमाला क्षेत्र के किरठल गांव में धर्मेन्द्र किरठल के मकान की नापतौल करते पीडब्ल्यूडी व राजस्व वि?

रमाला क्षेत्र के किरठल गांव में धर्मेन्द्र किरठल के मकान की नापतौल करते पीडब्ल्यूडी व राजस्व वि?- फोटो : BAGHPAT

 

रमाला क्षेत्र के किरठल गांव में धर्मेन्द्र किरठल के मकान की नापतौल करते पीडब्ल्यूडी व राजस्व वि?

रमाला क्षेत्र के किरठल गांव में धर्मेन्द्र किरठल के मकान की नापतौल करते पीडब्ल्यूडी व राजस्व वि?- फोटो : BAGHPAT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed