{"_id":"63c990ab3d287217864665df","slug":"international-stadium-to-be-built-on-25-acres-in-kamala-baghpat-news-c-14-1-85086-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कमाला में 25 एकड़ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कमाला में 25 एकड़ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
Fri, 20 Jan 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। जिसका प्रस्ताव शासन से मंजूर हो गया है और इसके लिए कमाला गांव में 25 एकड़ जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। स्टेडियम के निर्माण पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। जहां सभी खेलों की सुविधाएं खिलाडिय़ों को मिलेंगी।
बागपत से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के काफी खिलाड़ी निकले हैं, लेकिन यहां खेल सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाडिय़ों के सामने परेशानी आने लगी और उनको प्रैक्टिस करने के लिए दिल्ली, हरियाणा का रुख करना पड़ा। ऐसे में आर्थिक रूप से मजबूत परिवार के खिलाड़ी ही बाहर जाकर प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसको देखते हुए ही सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने सीएम योगी के सामने जिले में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की मांग मांग रखी थी। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की गई। जहां सभी सुविधाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिल सके। कमाला गांव में इस स्टेडियम के लिए जमीन चिह्नित की गई है, जिससे आसपास के जिलों के खिलाडिय़ों को स्टेडियम का फायदा मिल सके।
--
सभी खेलों की सुविधा होगी
अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में क्रिकेट, कुश्ती, शूटिंग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वाॅलीबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग आदि सभी खेलों की सुविधा मिलेगी। इसको पहले ही ध्यान में रखकर स्टेडियम का निर्माण होगा, जिससे सभी खेलों के खिलाड़ी वहां प्रैक्टिस कर सके और वहां बड़ी प्रतियोगिताएं कराई जा सके।
विज्ञापन
-- बड़ौत में स्टेडियम, वह भी बदहाल
अभी तक केवल बड़ौत में बाबा शाहमल के नाम पर स्टेडियम है। उसमें शूटिंग, एथलेटिक्स, कुश्ती के खेलों की सुविधाएं हैं। मगर ये स्टेडियम भी अनदेखी के कारण बदहाल हैं। खेल विभाग के अधीन इस स्टेडियम में कोई खिलाड़ी अब प्रैक्टिस तक करने नहीं जाता है। इसलिए ही ऐसा स्टेडियम तैयार करने की बात कही जा रही है, जहां भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र शुरू कराकर कोच व अन्य सुविधाएं मिल सके।
--
जिले में पहले काफी खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते थे, लेकिन अब खेल सुविधाएं नहीं होने के कारण प्रतिभाएं नहीं निखर रही हैं। अगर स्टेडियम बनाया जाता है तो वह अच्छी बात है। इसके साथ ही पहले बनवाए गए बड़ौत के शाहमल स्टेडियम की हालत भी सुधारनी चाहिए। शौकेंद्र तोमर, अर्जुन अवार्डी पहलवान
-- कमाला गांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसकी मंजूरी हो चुकी है। इसके लिए वहां 25 एकड़ जगह चिह्नित की गई है। अब बजट मंजूर होने के बाद स्टेडियम जल्द बनने की उम्मीद है। - डाॅ. सत्यपाल सिंह, सांसद