फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Instead of registered students, two youths appearing for high school examinations were caught.

पंजीकृत छात्रों की जगह हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे दो युवक दबोचे

Sat, 09 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Instead of registered students, two youths appearing for high school examinations were caught.
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

चेतना इंटर कॉलेज किशनपुर बराल में पंजीकृत दो छात्रों की जनता वैदिक इंटर कॉलेज में दे रहे थे परीक्षा
दोनों आरोपियों, दोनों पंजीकृत छात्र, चेतना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
जनता वैदिक इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सचल दस्ते ने शनिवार को चेतना इंटर कॉलेज किशनपुर बराल में पंजीकृत दो छात्रों के स्थान पर हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दे रहे दो युवकों को दबोच लिया। चेतना इंटर कॉलेज का सेंटर जनता वैदिक इंटर कॉलेज में लगा हुआ है, जहां सचल दस्ते ने दोनों को पकड़ा। इस मामले में पकड़े गए दोनों युवकों के अलावा दोनों पंजीकृत छात्रा और चेतना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिस पर देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिजरौल रोड स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह की पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। एसडीएम सुभाष सिंह और सीओ युवराज सिंह को जानकारी मिली कि दो युवक पंजीकृत छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं। दोनों अधिकारी कॉलेज पहुंचे और केंद्र व्यवस्थापक डॉ. यशपाल सिंह शास्त्री को चेकिंग के निर्देश दिए। इस पर केंद्र व्यवस्थापक डॉ. यशपाल शास्त्री, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रामफल राम व स्टेटिक मजिस्ट्रेट महेश चंद की टीम ने चेकिंग की। कक्ष संख्या चार में चेतना इंटर कॉलेज, किशनपुर बराल के पंजीकृत छात्र अर्पित तोमर पुत्र बिजेंद्र सिंह के स्थान पर सचिन कुमार पुत्र विनोद निवासी गांगनौली और कक्ष संख्या आठ में चेतना इंटर कॉलेज किशनपुर बराल के पंजीकृत छात्र युगांधर चौधरी के स्थान पर अंकित कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी गांगनौली परीक्षा देते पकड़ लिया। दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज जादौन, संयुक्त निदेशक मेरठ ओमकार शुक्ला, डीआईओएस रवींद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी कॉलेज पहुंचे और दोनों युवकों से पूछताछ की। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को कोतवाली भेज दिया। इस संबंध में डॉ. यशपाल शास्त्री ने पकड़े गए दोनों युवकों सचिन और अंकित निवासीगण गांगनौली के अलावा दोनों पंजीकृत छात्रों अर्पित तोमर व युगांधर चौधरी और चेतना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी फोटो प्रमाणित कर दिलाई परीक्षा
जनता वैदिक कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. यशपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दोनों आरोपियों को चेतना इंटर कॉलेज किशनपुर बराल के प्रधानाचार्य के 19 मार्च 2022 के पत्र द्वारा फर्जी दस्तावेेजों और फोटो प्रमाणित कर परीक्षा दिलाई गई है। उधर, इस संबंध में चेतना इंटर कॉलेज के प्रबंधक ओमपाल सिंह का कहना है कि उन पर आरोप निराधार है। उनके विद्यालय के लेटरहेड का दुरुपयोग हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed