फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Inspirations are those teachers and their talk'

‘प्रेरणा हैं वो शिक्षक और उनकी बातें’

Tue, 05 Sep 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 05 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
छात्र जीवन पर सबसे अधिक असर शिक्षक का पड़ता है। शिक्षण के दौरान छात्र के लिए उसका शिक्षक प्रेरक और मार्गदर्शक होते हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह कहते हैं  तीन शिक्षकों का उनके जीवन पर असर रहा, इनकी बदौलत वह आज इस पद तक पहुंच सकें। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि जब वह कक्षा दो में थे, जब प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर सुखबीर सिंह ने 40 तक पहाड़े याद करने का लक्ष्य दिया। कई दिन तक कोई बच्चा पहाड़े नहीं सुनाया, लेकिन उन्होंने 45 तक पहाड़े सुना दिए। हेडमास्टर ने स्कूल के हर छात्र को उनकी टांग के नीचे से निकाला और यह कहा जीवन में मेहनत करो और आगे बढ़ो।
विज्ञापन


वह बात आज भी याद है। जूनियर हाईस्कूल बरवाला में शिक्षक कलीराम शास्त्री ने संस्कृत भाषा का ज्ञान दिया। जेवी कॉलेज बड़ौत के शिक्षक डॉ. बिजेंद्र सिंह ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजे जाने वाले प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह तंवर कहते हैं शिक्षक के बिना जीवन में उजियारा नहीं हो सकता है। वह कहते हैं  छात्र जीवन में उनके लिए प्रेरणा एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा के शिक्षक रामेश्वर भारद्वाज रहे।  


एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव बताते हैं कि उनके भाई संतोष यादव और संदीप यादव उनके लिए गुरु की तरह रहे। इंटर कॉलेज में शिक्षक विनोद कुमार ने बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक दीपेश कुमार ने सिखाया था कि किसी भी मुसीबत से घबराना नहीं, सही रास्ते कभी गलत नहीं होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed