फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inspector Nitin honored with Gallantry Medal

आईटीबीपी के इंस्पेक्टर नितिन को मिला पुलिस वीरता पदक

Tue, 17 Aug 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Inspector Nitin honored with Gallantry Medal
नितिन तोमर - फोटो : BAGHPAT
बागपत। आइटीबीपी में इंस्पेक्टर पद पर तैनात बागपत के नितिन तोमर को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने चीन की लिबरेशन आर्मी के खिलाफ चलाए अभियानों में खूब शौर्य दिखाया। नितिन तोमर के गांव सादुल्लापुर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिले के सादुल्लापुर गांव निवासी नितिन तोमर पुत्र देवेंद्र सिंह वर्ष 2013 से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। नितिन की वर्ष 2020 से लद्दाख बार्डर पर तैनाती है। पिछले वर्ष पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के खिलाफ चलाए गए अभियानों में इंस्पेक्टर नितिन तोमर ने वीरता व साहस का परिचय दिया था। इस कारण ही पिछले वर्ष आईटीबीपी ने उनका नाम पुलिस के वीरता पदक के लिए गृह मंत्रालय भेजा था। 14 अगस्त को गृह मंत्रालय से जारी वीरता पदकों की सूची में इंस्पेक्टर नितिन तोमर का नाम भी शामिल था। उनको पुलिस के वीरता पदक से सम्मानित किया गया। इस पर लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed