{"_id":"5f42b19a8ebc3e4143256f0b","slug":"information-on-fake-books-of-ncert-raided-in-vk-prakashan-s-warehouse-baraut-news-mrt497650366","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी की फर्जी किताबें की सूचना पर वीके प्रकाशन के गोदाम में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीईआरटी की फर्जी किताबें की सूचना पर वीके प्रकाशन के गोदाम में छापा
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान वीके प्रकाशन के मालिक राजेश भारती से किताबों के बिलों संबंधित बातचीत करते एसड?
- फोटो : BARAUT
सूचना मिलने पर एसडीएम व सीओ ने छापा मारा, आठ किताबों के नूमने लिए
वाटरमार्क के चिन्ह का किया मिलन, एनसीईआरटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
बड़ौत (बागपत)। परतापुर (मेरठ) के गोदाम में करीब 35 करोड़ की एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद होने के बाद यह मामला गहराता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की रात्रि में एसडीएम और सीओ को सूचना मिली नगर में स्थित वीके प्रकाशन एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की ब्रिकी कर रहा है। सूचना पर एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल के साथ गोदाम में छापा मारा। हालांकि इस दौरान वहां पर कुछ नहीं मिला। छापे के दौरान आठ किताबों के नूमने लिए और वीके प्रकाशन के मालिक से किताबों के बिलों की फोटो कापी प्रशासन को देने को कहा गया है।।
एसडीएम दुर्गेश मिश्र और सीओ आलोक सिंह रविवार की रात्रि में पुलिस बल के साथ गांधी रोड स्थित वीके प्रकाशन के गोदाम में एनसीईआरटी की फर्जी किताबें होने की सूचना पर छापा मारने पहुंचे। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसडीएम और सीओ ने वीके प्रकाशन के मालिक राजेश भारती से करीबन एक घंटे तक जानकारी ली और किताब कहां से कहा से मंगवाई जा रही आदि संबंधित जानकारी ली। इस दौरान साथ ही आठ किताबों के नमूने भी लिए गए। कोतवाल अजय शर्मा और उनकी टीम ने एसडीएम और सीओ के निर्देश पर किताबों पर लगे वॉटरमार्क का भी मिलन किया। इस दौरान कुछ नहीं मिला।
इस संबंध मेें एसडीएम दुर्गेश मिश्र और सीओ आलोक कुमार ने बताया सूचना मिली थी कि वीके प्रकाशन के यहां पर एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की ब्रिकी की जा रही है, छापे के दौरान गोदाम ंसे आठ किताबों के नमूने लिए हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट सोमवार को एनसीईआरटी को भेजी जाएगी। उधर, वीके प्रकाशन के मालिक राजेश भारती ने कहा प्रशासन की टीम ने गोदाम में छापा मारकर किताबों की जांच की, लेकिन जांच के दौरान कुछ नहीं मिला।