{"_id":"60b7c8158ebc3e14c625bfea","slug":"infection-rising-again-due-to-negligence-two-deaths-40-new-patients-found-baghpat-news-mrt5410002167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से फिर बढ़ रहा संक्रमण, दो की मौत, 40 नये मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से फिर बढ़ रहा संक्रमण, दो की मौत, 40 नये मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में 9034 संक्रमित, 433 केस एक्टिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलते ही फिर से लोग लापरवाही करने लगे हैं। इससे संक्रमण के आंकड़े फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे ही हालात रहे तो जिले में दिन में भी कोरोना कर्फ्यू लागू हो सकता है। जिले में बुधवार को 40 लोगों में संक्रमण की पुष्टि और दो लोगों की मौत हो गई। अब जिले में 9034 संक्रमित और 433 केस एक्टिव है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि विभाग की टीम ने संक्रमितों की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर सील कर दिया है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए घरों में रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने का आह्वान किया है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आह्वान किया है। कंटेनमेंट क्षेत्र में सर्विलांस की टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कर निगरानी करेगी। सील किए गए क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की छूट रहेगी और लोगों को जरूरत की चीजों की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया है।