फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Infamous Vicky house sealed 20 cases registered in five districts

बागपत: कुख्यात विक्की का मकान किया गया सील, दर्ज हैं पांच जिलों में 20 मुकदमे

Tue, 28 Dec 2021 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खेकड़ा (बागपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, खेकड़ा (बागपत) Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 28 Dec 2021 11:42 PM IST
सार

गांव सुन्हैड़ा निवासी कुख्यात विक्की उर्फ विक्रांत के खिलाफ दिल्ली और मध्य प्रदेश के अलावा यूपी के आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, दौराला, खेकड़ा, बागपत आदि थानों में लूट, रंगदारी आदि के 20 मुकदमे दर्ज है। काफी दिनों से विक्की गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है।

विज्ञापन
Baghpat Infamous Vicky house sealed 20 cases registered in five districts
बागपत :::: गांव सुन्हैड़ा में विक्की उर्फ विक्रांत के मकान पर सील लगाती कोतवाली पुलिस। - फोटो : KAHKRA

विस्तार

कुख्यात विक्की उर्फ विक्रांत सुन्हैड़ा की संपत्ति को जिलाधिकारी राजकमल यादव के आदेश पर मंगलवार को सील कर दिया गया। उसकी मां और बहनों ने विरोध जताया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उन्हें सक्षम न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कहते हुए समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी को कुर्क संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


गांव सुन्हैड़ा निवासी कुख्यात विक्की उर्फ विक्रांत के खिलाफ दिल्ली और मध्य प्रदेश के अलावा यूपी के आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, दौराला, खेकड़ा, बागपत आदि थानों में लूट, रंगदारी आदि के 20 मुकदमे दर्ज है। काफी दिनों से विक्की गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है। पिछले सप्ताह जिलाधिकारी राजकमल यादव ने उसे गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किए जाने के आदेश पारित किए थे। खेकड़ा पुलिस को सुन्हैड़ा गांव में स्थित उसकी संपत्ति को कुर्क करने को कहा गया था।

विज्ञापन

26 दिसंबर को दिया था एक दिन का अल्टीमेटम

इसके बाद 26 दिसंबर को खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने सुन्हैड़ा गांव में पहुंचकर लाउड स्पीकर से 24 घंटे के अंदर विक्की की मां को मकान खाली कर देने का अल्टीमेटम दिया था। 27 दिसंबर को पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह और कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा पुलिस बल के साथ विक्की की संपत्ति को कुर्क करने के लिए सुन्हैड़ा पहुंचे थे। लेकिन वहां जैसे ही पुलिस ने विक्की के मकान को सील करने की प्रक्रिया शुरू की, तभी विक्की की मां और बहनें विरोध करने लगी। उन्होंने मकान के अपने नाम के कागजात दिखाते हुए मकान को सील नही करने दिया।

पुलिस अधिकारी 24 घंटे के अंदर उन्हें मकान खाली करने का अल्टीमेटम देकर लौट आए थे। मंगलवार को फिर सीओ ओर कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ सुन्हैड़ा गांव में पहुंचे। विक्की की मां और बहनों ने फिर विरोध करने का प्रयास किया। लेकिन भारी पुलिस बल के चलते उनकी एक नही चली। पुलिस ने मकान को सील कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह को कुर्क संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया है। सीओ ने बताया कि विक्की की मां और बहनें राजस्व रिकार्ड में मकान अपने नाम बता रही हैं। उन्हें सक्षम न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। क्योंकि जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय के आदेशों पर ही मकान कुर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed