फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Indecency with the team that went to the measurement team in Kheda Islampur

यमुना खादर में जबरन पिलर लगाने के विरोध पर प्रधान व किसानों संग की धक्कामुक्की, अधिकारियों से अभद्रता

Mon, 18 Apr 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Indecency with the team that went to the measurement team in Kheda Islampur
बागपत के ग्राम खेड़ा इस्लामपुर यमुना खादर में पैमाइश के दौरान बागपत के नायब तहसीलदार व लेखपाल से - फोटो : BAGHPAT
बागपत। हरियाणा के अधिकारियों ने सोमवार को ग्राम खेड़ा इस्लामपुर यमुना खादर में जबरन पिलर लगाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर खेड़ा इस्लामपुर की महिला प्रधान व किसानों से धक्कामुक्की की। इतना ही नहीं अधिकारियों से भी अभद्रता की गई। हरियाणा पुलिस ने चार किसानों को जबरन गाड़ी में बैठाया तो स्थानीय किसानों ने गाड़ी को आगे ट्रैक्टर लगाकर रोक दिया। इस तरह वहां दिनभर हरियाणा वाले मनमानी करते रहे।
विज्ञापन

सोनीपत के लोगों ने यमुना पर पुल बनाकर ग्राम खेड़ा इस्लामपुर के खादर में मशीनों से खनन शुरू कर दिया था। इस पर स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया था। इस पर हरियाणा के लोगों ने चार दिन पहले राज्य सीमांकन पिलर उखाडक़र यूपी की तरफ लगा दिए थे। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस विवाद को निपटाने के लिए सोमवार को पैमाइश करने बागपत की नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग, बड़ौत के नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा, खनन अधिकारी हवलदार यादव, लेखपाल आयुषी, सर्वे लेखपाल नंदकिशोर, लेखपाल विनोद शर्मा पहुंचे। वहीं, सोनीपत से तहसीलदार मनोज अहलावत, लेखपाल सुरेश कुमार के अतिरिक्त पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि पैमाइश पूरी हुए बगैर हरियाणा के अधिकारियों ने जबरन यूपी की तरफ पिलर लगाने का प्रयास किया। इसका खेड़ा इस्लामपुर की प्रधान रीना, पति किरणपाल, जोनी, मदन, राजू समेत अन्य लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि इन सभी से धक्का-मुक्की की गई। इतना ही नहीं प्रधानपति किरणपाल, जोनी, मदन व राजू को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इस पर बागपत के अधिकारियों ने आपत्ति जताई तो उनसे भी अभद्रता की। इसकी किसान सोनू व अन्य ने वीडियो बनानी शुरू कर दी तो उनके मोबाइल छीन लिये। इसकी जानकारी गांव में दी तो वहां से काफी किसान एकत्र होकर खादर पहुंच गए। उन्होंने सोनीपत पुलिस की गाड़ी के आगे ट्रैक्टर लगाकर हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी पाकर सीओ बड़ौत युवराज सिंह पहुंचे और मामला शांत कराया। इस तरह वहां पैमाइश नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ा इस्लामपुर में पैमाइश कराने के लिए अधिकारी गए थे। वहां अधिकारियों व किसानों से अभद्रता की गई। इसकी जांच कराई जाएगी। अभद्रता करने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। इस तरह अभद्रता करना गलत है।-अमित कुमार, एडीएम

बागपत के खेड़ा इस्लामपुर में पैमाइश के दौरान सोनीपत के लेखपाल को खरीखोटी सुनाते किसान।

बागपत के खेड़ा इस्लामपुर में पैमाइश के दौरान सोनीपत के लेखपाल को खरीखोटी सुनाते किसान।- फोटो : BAGHPAT

बागपत के गांव खेड़ा इस्लामपुर स्थित यमुना पर बनाया गया पुल।

बागपत के गांव खेड़ा इस्लामपुर स्थित यमुना पर बनाया गया पुल। - फोटो : BAGHPAT

बागपत के अधिकारियों से बहस करते मुरथल व सोनीपत के अधिकारी।

बागपत के अधिकारियों से बहस करते मुरथल व सोनीपत के अधिकारी।- फोटो : BAGHPAT

बागपत के खेड़ा इस्लामपुर यमुना खादर में पैमाइश करते गाजियाबाद से आए सर्वे विभाग के अधिकारी।

बागपत के खेड़ा इस्लामपुर यमुना खादर में पैमाइश करते गाजियाबाद से आए सर्वे विभाग के अधिकारी।- फोटो : BAGHPAT

बागपत के खेड़ा इस्लामपुर यमुना खादर में पैमाइश करते हुए

बागपत के खेड़ा इस्लामपुर यमुना खादर में पैमाइश करते हुए- फोटो : BAGHPAT

बागपत के खेड़ा इस्लामपुर यमुना में होता खनन।

बागपत के खेड़ा इस्लामपुर यमुना में होता खनन।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed