{"_id":"62813a0db0953e4f1a39baa7","slug":"increasing-skin-patients-sugar-and-gas-are-also-bothering-baghpat-news-mrt5886565140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहे त्वचा के मरीज, शुगर और गैस भी कर रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहे त्वचा के मरीज, शुगर और गैस भी कर रही परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में त्वचा के मरीज बढ़ रहे है। साथ ही शुगर और गैस की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को जिले की 23 पीएचसी पर लगाए गए शिविर में 799 मरीजों ने अपना उपचार कराया। सबसे अधिक 129 मरीज त्वचा और 73 मरीज शुगर के आए।
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि आरोग्य मेलों में 34 चिकित्सक और 153 मेडिकल स्टाफ ने 799 लोगों का उपचार किया। मेले में 23 पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए जबकि 443 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। मेले में सबसे अधिक 129 त्वचा के मरीज पहुंचे। इसके अलावा शुगर के 73, गैस के 60 मरीजों ने अपनी जांच कराकर उपचार कराया। चार मरीज टीबी के संदिग्ध और मरीज कैंसर से पीड़ित ने अपना उपचार कराया। 40 लोग बुखार से पीड़ित और 33 मरीज हायरटेंशन के पहुंचे। मेले में दो लोगों ने हेपेटाइटस बी और दो लोगों की हेपेटाइटस सी की जांच की, जो निगेटिव आई।