{"_id":"634850f2713fcf34a87419e6","slug":"incinerator-machine-installed-in-four-schools-of-the-district-baraut-news-mrt6094476162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के चार स्कूलों में लगी इंसीनरेटर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के चार स्कूलों में लगी इंसीनरेटर मशीन
विज्ञापन
बरवाला गांव में यूपीएस स्कूल में लगी इलैक्टॉनिक इंसीनरेटर
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। स्कूल परिसर को साफ-सुथरा रखने और छात्राओं को संक्रमण रोग से बचाने के लिए शासन के निर्देशों पर जनपद के चार उच्च प्राथमिक स्कूलों में इंसीनरेटर (सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन) लगाई गईं। ताकि बालिकाओं को किसी प्रकार की परेशानियां उत्पन्न न हो। स्कूल में ही प्रयुक्त सेनेटरी पैड को इंसीनरेटर मशीन के प्रयोग से नष्ट किया जाएगा।
जिले में संचालित उच्च प्राथमिक में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को सहूलियत के लिए इंसीनरेटर मशीन लगाई गई है। जिससे छात्राओं को पैड निस्तारण में सुविधा मिलेगी। परिसर को साफ-सुथरा बनाने के लिए पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।
प्रस्ताव मिलने के बाद शासन ने पहले चरण में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवाला, मांगरौली, सूजती व मुकुंदपुर विद्यालय में इंसीनरेटर मशीन लगाने की मंजूर मिल गई थी। बृहस्पतिवार को चारों विद्यालयों मेें मशीनें लगा दी गईं। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अधिकारी संगीता शर्मा ने बताया कि चार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इंसीनरेटर मशीन लगाई गई हैं।
विज्ञापन
ऐसे काम करेगी मशीन
बड़ौत। इंसीनरेटर मशीन में सेनेटरी पैड को रखने का स्थान होता है। इसे रखने के बाद ढक्कन बंद कर मशीन चालू कर दी जाती है। कुछ देर बाद ही यह राख के रूप में तब्दील हो जाएगा। बाद में इसे निकाल कर कूड़ेदान में फेंका जा सकेगा। पैड के राख होने के बाद मशीन स्वत: बंद हो जाएगी। मशीन स्कूलों के शौचालय में लगाए जा सकेगी जिससे उन्हें किसी तरह की असहज स्थिति का सामना न करना पड़े।