फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Incarnation month of Shah Satnam celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया शाह सतनाम का अवतार माह

Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Incarnation month of Shah Satnam celebrated with pomp
बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में संत गुरमीत राम रहीम इंसान महाराज के वचनों को सुनती साध संगत - फोटो : BARAUT
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के दूसरी पातशाही शाह सतनाम सिंह महाराज का 103 वां अवतार माह श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। मानवता भलाई के कार्य करने वाले सेवादारों को सम्मानित भी किया गया। भंडारे में साध संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।

यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब आदि प्रांतों से साध संगत नाचती, गाती आश्रम पहुंची। नामचर्चा में कविराज भाइयों और बहनों ने मधुर संगीतमय भजन प्रस्तुत किए। इसके उपरांत संत गुरमीत राम रहीम इंसान के रिकॉर्डेड वचनों को साध संगत ने ध्यान पूर्वक सुना। साध संगत को नव वर्ष की बधाई देते हुए बुराई त्यागने का संकल्प दिलाया। नामचर्चा के दौरान बिना दान दहेज के चार जोड़ों की शादी भी कराई। इस दौरान मानवता भलाई के कार्य करने वाले 135 सेवादार भाइयों को सम्मानित किया गया। सात दिव्यांग बहनों को ट्राई साइकिल, तीन निर्धन गरीब परिवार को निशुल्क मकान बनाकर उनकी चाबी सौंपी, 25 गरीब परिवारों को एक माह की खाद्य सामग्री किट, 25 महिलाओं को सिलाई मशीन, 25 जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरित किए। नाम चर्चा का संचालन पवन इंसान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed