फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inaugurated by CM, packed and kept in the room

गजब हाल: सीएम योगी करके गए लोकार्पण, अब स्टाफ ने मशीन को पैक कर कमरे में रखवाया, जांच के लिए पहुंच रहे मरीज

Tue, 13 Sep 2022 09:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 09:19 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी सीएचसी में हेल्थ एटीएम का लोकार्पण करके गए और उनके जाते ही मशीन को पैक कर दिया गया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
Inaugurated by CM, packed and kept in the room
बागपत सीएचसी स्थित स्टोर में पैक करके रखी गई हेल्थ एटीएम मशीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में सीएचसी में हेल्थ एटीएम का सीएम योगी से लोकार्पण कराकर उनके जाते ही पैक कर दिया, जबकि हेल्थ एटीएम से 52 जांच होने का पता चलने पर लोग सीएचसी बागपत में पहुंचते रहे हैं। सीएम के वापस जाते ही एटीएम को पैक करके रखने का पता चलने पर लोगों को मायूस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


सीएम योगी का बागपत दौरा तय हुआ तो उसमें सीएचसी बागपत का कार्यक्रम भी शामिल किया। सीएम ने हेल्थ एटीएम का लोकार्पण किया और मातृ शिशु देखभाल इकाई का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि यह आसपास के जिलों की पहली सीएचसी है, जहां हेल्थ एटीएम लगाया है। इस हेल्थ एटीएम को सीएम के आने से चंद घंटे पहले ही दिल्ली से मंगवाया था। जिसे लोकार्पण के बाद पैक करके एक कमरे में रख दिया। उससे सोमवार को कोई जांच नहीं की गई।
विज्ञापन


हेल्थ एटीएम से होती हैं ये जांच
हेल्थ एटीएम से रैपिड डायग्नास्टिक चेकअप, त्वचा की जांच, के अलावा, नाक, कान, आंख, ब्लड प्रेशर, बुखार, ईसीजी, एचआईवी, कॉलस्ट्रोल, थाइराइड, शुगर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, डेंगू, मलेरिया, आक्सीजन का लेवल, फैट, प्रोटीन सहित 52 जांचें होंगी। जांच के बाद एटीएम मशीन से मरीज की जांच रिपोर्ट पर्ची निकलती है। यह मरीज की जांच के बाद उसका डायट चार्ट और मेंटल स्ट्रेस के बारे में भी जानकारी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशखबर: जिले में बनेगा मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

हेल्थ एटीएम को तभी शुरू करना चाहिए था, जब उसको रखने से लेकर चलाने तक की पूरी व्यवस्था हो जाए। अब मशीन ऐसे ही रखी हुई खराब हो जाएगी, जिसका कोई फायदा नहीं होगा। - आनंद शर्मा, निबाली

हेल्थ एटीएम के लिए पहले ही जगह तय करके पूरी व्यवस्थाएं करनी चाहिए थी। अब उसको बंद करके रख दिया है और संदेश यह दिया कि हेल्थ एटीएम शुरू हो गया है। लोग यहां आकर परेशान होते रहेंगे। - धर्मबीर, मवीकलां

हेल्थ एटीएम को एसी रूम की जरूरत है, तो उसके लिए जगह तय की जा रही है। उसके लिए कर्मचारी भी लगाया जाएगा। इस तरह कुछ व्यवस्थाएं करने के बाद हेल्थ एटीएम को शुरू कराया जाएगा। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed