{"_id":"5d9f75278ebc3e01665e56c6","slug":"inami-ankit-ki-maa-ne-mangi-suraksha-baghpat-news-mrt4478202107","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी अंकित उर्फ बाबा की मां ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी अंकित उर्फ बाबा की मां ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव निवासी 50 हजार के इनामी अंकित उर्फ बाबा की मां गीता ने मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि सात साल से अंकित घर नहीं आया है। गांव का एक परिवार उनके घर पर फायरिंग करता है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया कि परिवार का अंकित से कोई लेना देना नहीं है। गांव में पूर्व प्रधान राजे के पुत्र विनोद की हत्या हुई थी। इसमें अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि अब इस पक्ष के लोग उसके घर पर आकर हवाई फायरिंग करते हैं। परिवार के साथ अभद्रता करते हैं। इससे परिवार भयभीत हैं। वे घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे है। उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। उसने जान माल की सुरक्षा किए जाने की मांग की।