{"_id":"60ec89908ebc3ed01c32d927","slug":"in-the-first-meeting-of-the-district-panchayat-board-there-was-a-fight-baghpat-news-mrt5470855135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में हंगामा, मारपीट तक पहुंची नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में हंगामा, मारपीट तक पहुंची नौबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला पंचायत नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक में ही जमकर हंगामा हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के पतियों को बैठक में शामिल होने का विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। किसी तरह बीच-बचाव कराकर बैठक शुरू कराई। इस दौरान छह समितियों का गठन किया गया।
शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य बोर्ड बैठक में पहुंचे तो वहां पर्याप्त कुर्सियां नहीं थीं। जिसके चलते जिला पंचायत सदस्य काफी देर तक खड़े रहे। इसके बाद भाजपा के सदस्य डॉ. जयकुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जयकिशोर को बैठक से बाहर जाने को कहा। इस पर रालोद पक्ष के सदस्य भड़क गए। उन्होंने दूसरे पक्ष की महिला सदस्यों के पतियों को भी बाहर जाने के लिए कह दिया। इस पर जमकर नोकझोंक हुई। वहीं, नौबत मारपीट तक आ गई। कुछ सदस्यों ने बीच-बचाव कराया।
इसके बाद अध्यक्ष और महिला सदस्यों के पति भी बैठक में शामिल रहे। इसमें नए शासनादेशों पर विचार किया गया। सदस्यों ने छोटी दुकानों और मावे की भट्ठियां पर लगने वाले टैक्स को माफ करने का प्रस्ताव रखा। हैंडपंप लगवाने का प्रस्ताव पर अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि यह जिला पंचायत के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस पर सदस्यों ने शासन को लिखने को कहा। इसके अतिरिक्त नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासन समिति, जल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर ने बैठक की कार्रवाई मिनिट्स बुक में दर्ज न किए जाने पर आपत्ति उठाई। यहां जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी, मनुपाल बंसल, सीमा, रवींद्र बली, जैतून, मिथलेश, शाहिदा आदि मौजूद रहे।