फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In protest against the agricultural law, Bakiu made Mavi Kalan toll free

कृषि कानून के विरोध में भाकियू ने फ्री कराया मवी कलां टोल

Sat, 12 Dec 2020 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
In protest against the agricultural law, Bakiu made Mavi Kalan toll free
बागपत के मवीकला गांव स्थित टोल टेक्स पर भाजपा कार्यकर्ता की गाड़ी को निकलवाते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
- टोल लाइन में बैठकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

- ईपीई के मवी कलां टोल पर सुबह 11 से शाम साढ़े तीन बजे तक निशुल्क निकलवाए वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा (बागपत)। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) के मवी कलां टोल को निशुल्क कराया। वाहनों से टोल नहीं वसूलने दिया गया। सुबह 11 से शाम साढ़े तीन बजे तक वाहन निशुल्क निकलवाए गए। जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि सरकार को काले कानून वापस लेने होंगे। किसानों के सामने मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। किसानों की मांग पूरी होने तक अलग-अलग तरीके से विरोध आंदोलन जारी रहेगा।
शनिवार सुबह भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर के राष्ट्रवंदना चौक पर एकत्र हुए। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी शिव प्रकाश के नेतृत्व में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं मानें। इसके बाद सभी निजी वाहनों से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां टोल प्लाजा पहुंचे और बैरियर उतार दिए। कार्यकर्ता टोल के बूथों पर खड़े हो गए और एग्जिट प्वाइंट पर वाहनों का फ्री आवागमन शुरू कराया। वाहन चालक पर्ची देकर भुगतान करने के लिए रुकते, लेकिन कार्यकर्ता उन्हें आगे बढ़ाते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। कार्यकर्ताओं ने टोल लाइन में बैठकर ही प्रदर्शन किया। सुबह 11 से शाम साढ़े तीन बजे तक टोल फ्री कराया गया। राजेंद्र चौधरी, इंद्रपाल सिंह, योगेश प्रधान, चौधरी हिम्मत सिंह, डॉ जगपाल सिंह, ब्रह्म पाल सिंह, नीरज धामा, महिपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, जगदीश कुमार, उत्तर कुमार, जगदीश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान सीओ खेकड़ा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर पहुंचकर विभिन्न संगठनों ने भरी हुंकार
बागपत। मवी कलां टोल प्लाजा पर भाकियू के अलावा रालोद जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म पाल सिंह धरने में शामिल रहे। जाट महासभा की ओर से डॉ जगपाल सिंह ने समर्थन दिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप फौजी, जिला प्रभारी कर्मवीर सिंह ने समर्थन दिया। पिंटू, मिंट,ू अजीत, रजनीश, जोगेंद्र कुमार, राजपाल, सुभाष, उपेंद्र, यशपाल मौजूद रहे। भारतीय किसान संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह यादव, नगराध्यक्ष मोहम्मद आलिम, देवेंद्र कुमार, उत्तर कुमार, आकाश त्यागी, आरिफ मौजूद रहे।
हरियाणा के किसानों को यमुना पुल पर रोका
बागपत। मवी कलां मिनी टोल प्लाजा पर चल रहे धरने के समर्थन में हरियाणा के विभिन्न गांव के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर समर्थन देने पहुंचे। भनक लगते ही एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी यमुना पुल पर पहुंचे और हरियाणा के किसानों को रोक दिया। यमुना पुल से ही किसान वापस भेज दिए गए।

टोल फ्री होने से तीन लाख रुपये का नुकसान
बागपत। मवी कलां के मिनी टोल प्लाजा पर वाहनों के एग्जिट प्वाइंट फ्री कराए जाने से एनएचएआई की ठेकेदार कंपनी को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टोल मैनेजर विक्की सिंघानिया ने बताया कि औसतन तीन लाख का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी एनएचएआई के अधिकारियों को दी गई है। मिनी टोल प्लाजा के एग्जिट प्वाइंट पर ही टोल वसूला जाता है, ऐसे में ईपीई से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उतरने वाले वाहनों को नि:शुल्क निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed