{"_id":"2eb256ce9b2d0841a45cb1717fa10c70","slug":"in-economic-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी में जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी में जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-बड़ौत
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव में शनिवार की सुबह घेर में युवक का फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सदमे में आई उसकी सास की भी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी से तंग आकर युवक ने फांसी पर लटकर अपनी जीवनलीला समाप्त की है।
परिजनों ने युवक का आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया। परिजनों ने बताया है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। ग्राम प्रधान के बेटे ने बताया कि हार्टअटैक से युवक की मौत हुई है। इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
कोतवाली क्षेत्र के फैजुल्लापुर के ग्रामीणों के मुताबिक ब्रिजेश उर्फ बिरजे (38) गांव में ठेके पर जमीन लेकर फसल की बुआई करता था। वह पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी की वजह से काफी परेशान था। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की सुबह तनाव में आकर करीब छह बजे उसने अपने घेर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
परिजन घेर में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार मृतक युवक के घर पर पहुंचे।मृतक की सास सुमरती देवी भी वहां पर पहुंची। दामाद की मौत का सदमा वह सहन नहीं कर सकी। थोड़ी देर बाद ही युवक के सास सुमरती देवी की मौत हो गई। सुमरती के परिवार के लोग शव को लेकर अपने गांव सोनीपत के मनौली लेकर चले गए।
मृतक के बेटे अमृत ने बताया कि उसके पिता घेर में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड लगा रहे थे। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। उधर, ग्राम प्रधान मंगूराम के बेटे जसवीर सिंह ने कहा कि बिरजे की हार्टअटैक से मौत हुई है।
इस घटना के संबंध में सरूरपुर चौकी प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि बिरजे की करंट लगने से मौत हुई है। परिजनों ने बगैर पुलिस को जानकारी दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।