{"_id":"6369572f62bd24586311570f","slug":"image-won-the-hundred-meters-race-baraut-news-mrt6126672152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर के इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रही 23वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न स्पर्द्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। सौ मीटर दौड़ में बिनौली की छवि शर्मा ने बाजी मारी।
जूनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद स्पर्र्द्धा में खेकड़ा के जयंत चौधरी प्रथम, पिलाना के यश द्वितीय व बिनौली के दीपांशु तृतीय रहे। जूनियर बालिकाओं की 200 मीटर स्पर्र्द्धा में हिना त्यागी पिलाना प्रथम, रितिका बिनौली द्वितीय व बड़ौत की महक तृतीय रही। 800 मीटर स्पर्र्द्धा में पिलाना की सोनिया प्रथम, ज्योति बिनौली द्वितीय व हिना त्यागी पिलाना तृतीय रही। 1500 मीटर स्पर्र्द्धा में सोनी पिलाना प्रथम, काजल बिनौली द्वितीय तथा राखी छपरौली तृतीय रही।
सीनियर बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ स्पर्द्धा में शिवी बिनौली प्रथम, सोनिया बड़ौत द्वितीय व शिवानी पिलाना तृतीय रही। इसी स्पर्द्धा के सब जूनियर बालिका वर्ग में छवि शर्मा बिनौली प्रथम, पायल बिनौली द्वितीय, गुलशाना बागपत तृतीय रही। बालक सीनियर ऊंची कूद स्पर्द्धा में अनुज शर्मा खेकड़ा प्रथम, वंश बागपत द्वितीय तथा विनय सहरावत बड़ौत तृतीय रहे। इस दौरान पहुंचे डीआईओएस रवींद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील चौधरी, भूपेंद्र सिंह, विशाल राय, गौरव डबास, विजय कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजीव यादव, शुभम ढाका, तरुण, सुनील कुमार, रवि मान, नरेश कुमार आदि ऑफिशियल रहे।