फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal soil mining caught in village Mavikala

गांव मवीकला में अवैध मिट्टी खनन पकड़ा

Wed, 13 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Illegal soil mining caught in village Mavikala
जिला खनन अधिकारी ने जेसीबी, दो डंपर और ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। जिला खनन अधिकारी ने गांव मवीकला के जंगल में अवैध रूप से चल रहा मिट्टी खनन पकड़ लिया। मौके से एक जेसीबी, दो डंपर और ट्रैक्टर ट्राली कब्जे तहसील परिसर में खड़े करा दिया।

गांव मवीकला के जंगल में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार मिल रही है। मंगलवार की रात जिला खनन अधिकारी हवलदार यादव ने टीम के साथ छापा मारा। मौके पर एक जेसीबी, दो डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली के जरिए अवैध मिट्टी खनन होता मिला। टीम को देखकर खनन करने वाले लोग फरार हो गए। टीम ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। टीम ने एक जेसीबी, दो डंपर और ट्रैक्टर ट्राली कब्जे तहसील परिसर में खड़े कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि खनन विभाग की ओर से कोतवाली में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed