फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal recovery from animal traders in the name of District Panchayat

जिला पंचायत के नाम पर पशु व्यापारियों से अवैध वसूली

Thu, 17 Feb 2022 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Illegal recovery from animal traders in the name of District Panchayat
बागपत-सोनीपत मार्ग पर अवैध उगाही के लिए बनाई गई चौकी - फोटो : BAGHPAT
हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौकी के पास जिला पंचायत से ठेका बताकर वाहनों से वसूले जाते है दो-तीन हजार रुपये
विज्ञापन

एसपी के पास पहुंचकर पशु व्यापारियों ने अवैध वसूली के बारे में बताया तो कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत के नाम पर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास पशु व्यापारियों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। जिला पंचायत का ठेका बताकर हरियाणा से पशु लेकर आने वाले व्यापारियों के वाहनों से दो-तीन हजार रुपये की वसूली की जाती है। अवैध वसूली का यह खेल कई महीनों से चल रहा है, जिसकी शिकायत एसपी के पास पहुंची। एसपी के आदेश पर वसूली करने वालों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा पुलिस चौकी के पास एक टेंट लगाकर पशु व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही थी। इसका पशु व्यापारियों ने कई बार विरोध किया तो उनके साथ मारपीट तक की गई। शामली के झिंझाना के रहने वाले पशु व्यापारी अफजाल पुत्र सत्तार ने एसपी से मिलकर बताया कि वह हरियाणा से भैंस बेचने व खरीदने का काम करता है। वह 15 फरवरी को हरियाणा से भैंस लेकर आ रहा था। हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौकी के पास ही जिला पंचायत का ठेका होने के नाम पर अवैध वसूली की जाने लगी। खुद को हरियाणा का बताने वाला मनजीत और नोएडा का रहने वाला इनाम सहित अन्य अवैध वसूली करते है। वह दो-तीन हजार रुपये वसूली करते है। इसका विरोध करने पर पशु व्यापारियों के साथ मारपीट की जाती है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले में कोतवाली पुलिस को तुरंत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हरियाणा बॉर्डर पर जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करने की शिकायत मिली थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत ने पिछले साल पशु वाहनों की पर्ची काटने का ठेका छोड़ा था। एक वाहन से करीब 50 रुपये की पर्ची काटी जाती है। दो-तीन हजार रुपये वसूलने के बारे में जानकारी नहीं है। - नईम अख्तर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed