{"_id":"62bc8abbcc4b371aa03f2ace","slug":"illegal-mining-of-soil-caught-in-malakpur-baraut-news-mrt594954984","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर में मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर में मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलकपुर में मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा
बड़ौत। ग्रामीणों और तहसीलदार ने बुधवार को मलकपुर गांव के जंगल में मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि कोतवाली पुलिस की शह पर मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था, लगातार सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। तहसीलदार ने मिट्टी खनन में लगे दो ट्रैक्टर और एक लोडर पकड़कर तहसील भेज दिए हैं।
लोगों का आरोप है कि कई दिन से मलकपुर गांव के जंगल में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था। कई बार ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन एक बार भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस कार्यशैली से परेशान होकर बुधवार को गांव के संहसरपाल, राजीव, संजय, जसवंत, राजेंद्र, मोहित, ब्रजपाल, मदनपाल आदि मौके पर पहुंचे और विरोध करते हुए मिट्टी के अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया और इसकी सूचना तहसीलदार हर्ष जावला को दी। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो मिट्टी खनन करने वालों में भगदड़ मच गई। इस दौरान तहसीलदार ने तीन ट्रैक्टर-ट्राली और एक लोडर मौके से पकड़ा।
तहसीलदार हर्ष जावला ने बताया कि एसडीएम सुभाष सिंह ने भी पुलिस को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि एसडीएम ने इंस्पेक्टर को मिट्टी का अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। मामले की जांच कराई जाएगी।