फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ignoring the rules at sweet shops

मिठाई की दुकानों पर नियमों की अनदेखी

Thu, 05 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ignoring the rules at sweet shops
बागपत। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियम कागजों तक सीमित है। बाजार में दुकानदार नियमों की अनदेखी कर कर रहे हैं। जिले में लगभग 350 मिठाई दुकानें है। मगर, दुकानों पर मिठाइयों के डिब्बों पर एक्सपायरी डेट का उल्लेख नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2020 में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने मिठाइयों के डिब्बों पर बेस्ट बिफोर यूज लिखना अनिवार्य किया था, ताकि उपभोक्तओं को अच्छी मिठाइयां मिले। जिले में लगभग साढ़े तीन सौ मिठाई की दुकानें है। दुकानों पर ग्राहकों को शुद्ध मिठाई मिलें, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को निगरानी करने और समय पर जांच कर नमूने भरने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के बावजूद डिब्बों पर बेस्ट बिफोर अंकित नहीं किया जा रहा है। दुकानदार नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से मिठाइयों की बिक्री कर रहे है।
विज्ञापन

अभियान चलाकर किया जाएगा जागरुक
जिला खाद्य अधिकारी वीके राठी ने बताया कि मिठाई की बिक्री करने वाले दुकानदारों को अभियान चलाकर नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कुछ दुकानदारों ने नियमों का पालन भी करना शुरू कर दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed