फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ig news

अपराध नियंत्रण के लिए कार्य करें पुलिस : आईजी

Tue, 25 Aug 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
ig news
अपराध नियंत्रण के लिए कार्य करें पुलिस : आईजी
विज्ञापन

बागपत। आईजी प्रवीण कुमार ने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण के लिए निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि अधिकारी अपने पटल की निगरानी करें। ऑफिस के कार्य को अन्य सहयोगियों के भरोसा नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
मंगलवार को आईजी प्रवीण कुमार ने एसपी कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न दफ्तरों कानिरीक्षण किया। इस दौरान विशेष जांच प्रकोष्ठ, गोपनीय कार्यालय, शिकायत प्रकोष्ठ ,पेशी पुलिस अधीक्षक, आंकिक शाखा, चुनाव प्रकोष्ठ, क्राइम ब्रांच शाखा, जन सूचना प्रकोष्ठ, महिला अपराध / वाहन चोरी प्रकोष्ठ तथा डिस्पैच शाखा में निरीक्षण किया। डिस्पैच शाखा में 2250 शिकायत लंबित और अनुपस्थित की पत्रावलियों में कमी मिलने पर कमी मिलने पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। आंकिक शाखा में निरीक्षण कर आईजी ने अधिकारियों से कहा अधिकतर दफ्तर सिपाहियों के भरोसे चल रहे हैं। महिला अपराध और वाहन चोरी प्रकोष्ठ के बाहर रखे कूलर में गंदगी देखकर नाराज हुए तुरंत हटाने के निर्देश देते हुए कहा कूलर में जमा पानी से पुलिसकर्मी डेंगू की चपेट में आ सकते हैं। इसके बाद आईजी कोतवाली में निरीक्षण कर पंजीकृत अपराधियों के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी की
बागपत। पुलिस लाइन में मेरठ आईजी प्रवीण कुमार ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी की गई। गोष्ठी में जिले के टॉप-10 अपराधियों, इनामी अपराधियों एवं जघन्य अपराधों में वांछित चल रहे अपराधियों व गैंग माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की और कोविड-19 वायरस के संक्रमण से पुलिसकर्मियों के बचाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed