फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If you want to increase interest, then take part in the Science Challenge

रूचि बढ़ानी हो तो साइंस चैलेंज में ले हिस्सा

Tue, 25 Jan 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
If you want to increase interest, then take part in the Science Challenge
सीबीएसई ने की शानदार पहल, परीक्षा के लिए मिलेगी मदद
विज्ञापन

28 फरवरी तक प्रतियोगिता में ले सकते है हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छात्र-छात्राओं में विज्ञान विषय के प्रति रुचि पैदा करने के लिए सीबीएसई ने शानदार पहल की है। बोर्ड साइंस चैलेंज यानि विज्ञान चुनौती नाम से प्रतियोगिता शुरू कर रहा है, जिसमें प्रतिभाग करने से छात्र-छात्राओं को परीक्षा में मदद मिलेगी। अच्छी बात यह है कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। नगर व देहात क्षेत्र के निजी स्कूल संचालक इसको लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रहे है।
माउंट लिटरा स्कूल के संस्थापक हंसकुमार जैन ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आठवीं से दसवीं के विद्यार्थियों के लिए साइंस चैलेंज यानि विज्ञान चुनौती प्रतियोगिता में करा रहा है, इसमें परीक्षार्थी 28 फरवरी तक हिस्सा ले सकते हैं। बताया कि गत 17 जनवरी से ही इसकी शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन

बताया कि सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को अपने छात्रों को सीबीएसई डॉट जीओवी डॉट इन पर रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्टर्ड होने के बाद स्कूलों को एक आईडी मिलेगी। इस आईडी का प्रयोग करके वे इसमें भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सीबीएसई सदैव प्रयासरत है। इसी शृंखला में सीबीएसई ने 8वीं से 10वीं के छात्रों की क्षमता जानने और विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए साइंस चैलेंज प्रतियोगिता शुरू की है। - रचना जौहर, जिला कोआर्डिनेटर, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed