फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If there are less buses in the depot, then the transport corporation will increase the rounds on Deepawali

डिपो में बसें हुई कम तो दीपावली पर चक्कर बढ़ाएगा परिवहन निगम

Mon, 01 Nov 2021 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
If there are less buses in the depot, then the transport corporation will increase the rounds on Deepawali
बागपत। बड़ौत डिपो में बस कम होने के कारण यात्रियों के लिए दीपावली पर परिवहन निगम बसों के चक्कर बढ़ाएगा। दो से 11 नवंबर तक लगातार ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निगम ने त्योहार को देखते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। बड़ौत डिपो के अलावा बागपत में दिल्ली बस स्टैंड, बामनौली बस स्टैंड, बड़ौत बस स्टैंड और शामली बस स्टैंड पर कर्मचारी नियुक्त कर दिए है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कर्मचारी बसों की व्यवस्था कराएंगे। बड़ौत डिपो में निगम की 70 और 41 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

डिपो में कम हो गई दस बसें
एनजीटी ने दस वर्ष से अधिक के डीजल वाहनों पर एनसीआर में प्रतिबंध लगा दिया है। एनजीटी के आदेश के अनुसार दस वर्ष पूरे होने पर डिपो से दस बसें वाराणसी भेज दी है, जबकि उनके स्थान पर अभी अन्य बसों की व्यवस्था नहीं हुई है।
विज्ञापन

अलग-अलग ड्यूटी पर अलग-अलग प्रोत्साहन
दिवाली पर अलग-अलग ड्यूटी करने पर अलग-अलग प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। प्रतिदिन 300 किलोमीटर गाड़ी चलाने पर नौ दिन के लिए 2700 रुपये और दस दिन तक लगातार ड्यूटी करने पर चार हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए बसों की चक्कर बढ़ाए जाएंगे। डिपो के अलावा जिले के मेन बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था करने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। - विपिन अग्रवाल, एआरएम बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed