फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If the shops of clothes and shoes are opened, Muslim women will be infamous like Jamati

लॉकडाउन: पालिका चेयरमैन बोले- कपड़े और जूतों की दुकान खुलीं तो जमातियों की तरह बदनाम होंगी मुस्लिम महिलाएं

Fri, 22 May 2020 05:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
If the shops of clothes and shoes are opened, Muslim women will be infamous like Jamati
बागपत कोतवाली में शांति समिति की बैठक को संबोधित करती डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : अमर उजाला

बागपत में ईद पर भाईचारा कायम रखने के लिए बुलाई गई बैठक में नगर के बाजार खोले जाने का मुद्दा भी उछला। पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट ने सुझाव दिया कि बाजार ईद के बाद ही खोले जाने चाहिए थे। कपड़े और जूतों की दुकान खुलने से खरीदारी के लिए भीड़ लगेगी और जमातियों की तरह मुस्लिम महिलाएं भी भीड़ बढ़ने की वजह से बदनाम होंगी।

विज्ञापन


डीएम शकुंतला गौतम की अध्यक्षता में कोतवाली में आयोजित बैठक में शांति और भाईचारे पर चर्चा की गई। बाजार का जिक्र छिड़ा तो पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बेहतर यह होता कि बाजार ईद के बाद खुलते। कपड़े और जूते-चप्पलों की दुकान खुलने से यहां खरीदारी के लिए मुस्लिम महिलाओं की भीड़ बढ़ जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मुश्किल होगा। ऐसे में बेहतर यह होता कि ईद के बाद ही दुकानें खोली जाती। निजामुद्दीन मरकज से जमातियों की अधिक संख्या निकलने को लेकर पहले ही बदनामी झेल चुके हैं।
विज्ञापन


जमीयत उलमा हिंद के जिला महासचिव हाफिज कासिम ने भी कहा कि बाजार ईद के बाद खुलने चाहिए थे। मुस्लिम समाज के लोग सादगी से ईद मनाएंगे। व्यापारी नेता नंद लाल डोगरा ने कहा कि व्यापार संघ व्यापारियों के पूरी तरह साथ हैं, किसी तरह की आपत्ति नहीं है। समाज का भाईचारा बना रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने किया समर्थन, ईद तक बंद रहें बाजार
व्यापारी उदय चौहान, राजीव गुप्ता, संजय रूहैला, दीपक सिंधी, राजीव जैन, बिट्टू जैन ने कहा कि पालिकाध्यक्ष का सुझाव सही है। ईद तक लॉकडाउन तीन के नियम चलने चाहिए थे। सिर्फ बागपत में ही नहीं बल्कि जिले में लॉकडाउन तीन के नियम रहने चाहिए थे। इस पर पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट ने कहा कि उनका सुझाव सिर्फ बागपत नगर के लिए है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0 में छूट से बड़ी राहत, जानें- पश्चिमी यूपी के जिलों में कहां क्या बदलाव, बाजारों में उमड़ी भीड़, तस्वीरें

प्रशासन ने व्यापारियों की सहमति से दिए आदेश
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि प्रशासन बाजार खोलने का शेड्यूल जारी कर चुका है। इसमें व्यापारियों की सहमति ली गई थी। दुकानें खोलना या नहीं खोलना यह व्यापारियों का व्यक्तिगत फैसला होगा।

भाईचारे, सादगी और सहयोग से मनाएं ईद
डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि अलविदा जुमा और ईद का त्योहार भाईचारे, सादगी और सहयोग से मनाएं। सर्वसमाज के लोग एक-दूसरे का सहयोग करें। एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ ओमपाल सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, हरेंद्र प्रधान, दिनेश सिंह प्रधान नैथला, जाहिद फौजी, उमरदीन, अनीश, बिल्लू, इकरार, इकराम, अंकित मौजूद रहे।

ईद पर बचत कर गरीबों की मदद करें : शहर काजी
शहर काजी हबीबुर्रहमान ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग ईद पर अनावश्यक खर्च न करें। बचत करें। बचत से गरीबों की मदद करें। कोरोना की मार झेल रहे लोगों का सहयोग करें। सादगी से ईद का त्योहार मनाएं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed