फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the other candidate does not leave, the house will be demolished by JCB

दूसरे प्रत्याशी का साथ न छोड़ा तो जेसीबी से ढहा देंगे मकान

Fri, 16 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
If the other candidate does not leave, the house will be demolished by JCB
दोघट। मौजिजाबाद नांगल गांव में प्रधान पद प्रत्याशी के साथ घूमने पर एक व्यक्ति को दूसरे प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने अपने घर बुलाया। चेतावनी दी कि यदि दूसरे प्रत्याशी का साथ न छोड़ा तो जेसीबी मशीन लगवाकर उसका मकान गिरा देगे। पीड़ित की तहरीर पर प्रत्याशी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मौजिजाबाद नांगल निवासी धर्मवीर पुत्र रामफल ने थाने में तहरीर देकर बताया को उसके घर शुक्रवार को गांव का ही संजीव उर्फ संजू आया था। उसने बताया कि तुम्हें मेरे भाई सहदेव उर्फ झमेला पुत्र जयपाल ने बुलाया है। सहदेव चुनाव में प्रत्याशी है। जब वह सहदेव के घर पहुंचा तो उसे धमकी दी गई कि प्रत्याशी बिजेंद्र का साथ छोड़ दे। यदि नहीं छोड़ता है तो तेरे मकान को जेसीबी मशीन से गिरवा देंगे। तेरे चाचा की खेत की भूमि भी कब्जा लेंगे। उसके साथ बैठे कुलदीप पुत्र देवेंद्र, राहुल पुत्र इकबाल, मनोज उर्फ पिंटू पुत्र राजबीर ने भी बात न मानने पर जान से मारने जी धमकी दी। इंस्पेक्टर दोघट दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि धर्मवीर की तहरीर पर प्रत्याशी सहदेव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुचलका की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed