{"_id":"62093f7b48c73b1cae581b73","slug":"if-the-doctors-of-the-district-hospital-get-stuck-then-the-patient-should-be-returned-the-money-baghpat-news-mrt576863185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के डाक्टर फंसने लगे तो मरीज को रुपये वापस कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के डाक्टर फंसने लगे तो मरीज को रुपये वापस कराए
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल
- फोटो : BAGHPAT
- जिला अस्पताल में ऑपरेशन करने के नाम पर मरीजों से वसूले जाते है 8-15 हजार रुपये
- बिलौचपुरा के युवक की वीडियो पर डीएम के जांच बैठाने पर दलाल से रुपये वापस कराए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में रुपये लेकर ऑपरेशन करने का खुलासा होने पर डाक्टर फंसने लगे तो मरीज के छह हजार रुपये वापस करा दिए गए। डीएम की ओर से जांच शुरू कराने के बाद हड़कंप मचने पर रुपये वापस कराए गए। मरीज के रुपये भी दलाल से वापस कराकर सीएमएस ने समझौता लिखवा लिया। उधर, पीड़ित का आरोप है कि सीएमएस ने मामला दबाने के लिए दलाल पर कार्रवाई नहीं की।
बिलोचपुरा के आरिफ ने अपनी मां शकीला को पेट का ऑपरेशन करने के लिए पांच फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। आरोप था कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने उससे ऑपरेशन के लिए छह हजार रुपये की मांग की थी। उसने चिकित्सक को छह हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद चिकित्सक ने उस पर तीन हजार रुपये और देने का दबाव बनाया। उसने अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती होने वाली सभी मरीजों के तीमारदारों से बातचीत करके बताया था कि सभी से 8-15 हजार रुपये लिए गए थे। यह मामला डीएम राजकमल यादव के पास पहुंचा तो इसमें जांच शुरू कराई गई थी। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया और आरिफ को किसी तरह मनाने का प्रयास शुरू किया गया। इसके बाद उसे अस्पताल बुलाकर रुपये वापस कराए। साथ ही लिखित समझौता लिखवाया गया।
अस्पताल के बाहर रिक्शा चालक से दिलवाए रुपये
आरिफ ने बताया कि उसके पास फोन आया कि अस्पताल के बाहर एक ई-रिक्शा चालक मिलेगा, जिससे वह अपने रुपये वापस लेकर चला जाए। उसने बताए गए व्यक्ति से अपने रुपये वापस ले लिए। इसके बाद अस्पताल में सीएमएस ने उसे बुलवाया और उससे कागज पर लिखवाया कि उससे डाक्टर ने रुपये नहीं लिए थे, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति ने रुपये लिए थे। इसलिए वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहता है। आरिफ का आरोप है कि सीएमएस ने मामला दबाने के लिए दलाल पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सीएमएस ने दलालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कराई
जिला अस्पताल के दो डाक्टरों पर लगातार रुपये लेकर उपचार करने के साथ ही ऑपरेशन के लिए भी लेने का आरोप लगता रहा है। पहले डीएम राजकमल यादव के निरीक्षण करने पर कई मरीजों ने रुपये लेने के आरोप लगाए थे। इस पर सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया था। अब ऑपरेशन के नाम पर रुपये लेने का दोबारा से मामला सामने आने पर सब कुछ दलालों पर डाल दिया गया। मगर, सीएमएस ने उन दलालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कुछ नहीं किया।
ऑपरेशन के लिए रुपये लेने की शिकायत पर जांच शुरू कराई गई थी। इसकी अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। इस तरह से रुपये वापस कराकर किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है तो यह गलत है। ऑपरेशन के लिए कोई रुपये ले रहा है तो उस पर कार्रवाई कराई जाएगी। - राजकमल यादव, डीएम