फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the demands are not met, there will be agitation across the state

किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदेश भर में आंदोलन होगा

Fri, 21 Oct 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
If the demands are not met, there will be agitation across the state
टिरा गांव में महापंचायत में गंगाजल लेकर पहुंचा मेरठ निवासी मुनेंद्र पलवान - फोटो : BAGHPAT
मांगों को पूरा नहीं किया तो होगा प्रदेश भर में आंदोलन
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। घिटौरा में बृहस्पतिवार को भाकियू अंबावता और किसानों की महापंचायत में एलान किया गया कि अगर किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश भर में आंदोलन होगा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि किसानों की अनदेखी और उनके साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांगों को लेकर 15 नवंबर को गाजियाबाद में कलक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन सौंपने की बात कही। चेतावनी दी कि भूमि अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ाकर देने समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं किया गया तो डीएम कार्यालयों पर ताला जड़ा जाएगा और सड़क रोको-रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
घिटोरा, अगरोला, पाबी गांव के किसानों की जमीन का यूपीएसआईडीसी ने वर्ष 2010 से अधिग्रहण किया था। इसके बाद भी जमीन पर किसानों का कब्जा है। यूपीएसआईडीसी अब जमीन पर कब्जे ले रहा है, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में घिटौरा गांव में भाकियू अंबावता के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों के साथ 15 दिन से धरना दे रहे है। दस अक्तूबर को गाजियाबाद प्रशासन ने किसानों पर लाठीचार्ज कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया था। इसके बाद ही महापंचायत बुलाने की घोषणा की गई थी। जिस पर बृहस्पतिवार को घिटौरा गांव में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की ओर से महापंचायत हुई। महापंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अभद्रता बंद नहीं की गई तो प्रदेश भर के डीएम कार्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा और सड़क रोको-रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों के साथ नौ सूत्रीय समझौता हुआ था, उसी आधार पर किसानों की मांगे पूरी की जाए। उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही और अधिकारियों का रुख देखकर आंदोलन को आगे बढ़ाते रहने की बात कही। महापंचायत की अध्यक्षता महेंद्र त्यागी व संचालन मनोज प्रधान ने किया। इस मौके पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष विकास प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह, जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष रोहित ढाका, अमित कसाना, आरती त्यागी, बंटी पहलवान, रविंद्र चौधरी, राकेश, संदीप, वकील, अमित कसाना, मनवीर, रोहित ढाका, मोहम्मद सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये है किसानों की मांग
किसानों का कहना था कि समझौते के अनुसार यूपीएसआईडीसी भूमि पर काबिज होने से पहले सड़क, नाली, पानी की निकासी की व्यवस्था और दस प्रतिशत अविकसित भूमि के बदले दस प्रतिशत विकसित भूमि किसानों को देगी। किसानों को मुआवजा बढ़ाकर दिया जाए। गांव के समीप बालिका इंटर कॉलेज, बिजलीघर, एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाए, युवाओं को रोजगार देने, गाजियाबाद से ट्रोनिका सिटी तक बनने वाले एलिवेटिड रोड पर घिटोरा गांव के समीप पाबी, अगरोला के आसपास गांवों को जोड़ने के लिए कट दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

घिटौरा गांव में आयोजित महापंचायत में मंचासीन भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी व किसान न

घिटौरा गांव में आयोजित महापंचायत में मंचासीन भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी व किसान न- फोटो : BAGHPAT

घिटौरा गांव में आयोजित महापंचायत में भाग लेते किसान

घिटौरा गांव में आयोजित महापंचायत में भाग लेते किसान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed