फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the Defense Minister talks to the effective voters, then the freedom fighters will have tea at their homes.

रक्षामंत्री प्रभावी मतदाताओं से वार्ता करेंगे तो स्वतंत्रता सेनानियों के घर चाय पिएंगे

Tue, 25 Jan 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
If the Defense Minister talks to the effective voters, then the freedom fighters will have tea at their homes.
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण विधानसभा चुनाव में बड़ी रैलियों पर भले ही चुनाव आयोग ने रोक लगाई हुई है। मगर, अब बड़े नेताओं ने मतदाताओं के बीच पहुंचना शुरू कर दिया है। अलग-अलग तरीकों से मतदाताओं को साधना शुरू कर रहे है। 27 जनवरी को सबसे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंच रहे है। इसके बाद भाजपा के कई अन्य बड़े नेता प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी कालेज में 27 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे। वह सबसे पहले बागपत के प्रधान, प्रमुख, वकील, व्यापारी, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों समेत अन्य से चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के यहां जाकर चाय पिएंगे। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि अभी यही कार्यक्रम मिला है। वह अन्य जगह भी जाकर लोगों से बातचीत कर सकते है। वहीं भाजपा के बड़े नेताओं ने अब बागपत में डेरा डालना शुरू कर दिया है। रक्षामंत्री के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का यहां प्रवास होगा तो प्रदेशाध्यक्ष व कई केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम भी यहां के लिए जल्द तय होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जयंत से जाट महासभा के संरक्षक की मुलाकात से चुनावी चर्चाएं बढ़ी
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से दिल्ली में आवास पर जिला जाट महासभा के प्रधान संरक्षक विनोद खेड़ा की मुलाकात हुई। इसे लेकर राजनीतिक गलियारे चर्चाएं शुरू हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह मुलाकात पूरी तरह से चुनावी थी। यहां जाटों का रुख सीटों का समीकरण तय कर सकता है। यह कहा जा रहा है कि चौधरी जयंत सिंह व विनोद खेड़ा के बीच भी काफी देर तक चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed