फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the cut is closed, another cut will be opened: Naresh Tikait

कट बंद किया तो दूसरा कट खोल देंगे : नरेश टिकैत

Sat, 13 Jun 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
If the cut is closed, another cut will be opened: Naresh Tikait
- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कट की मांग को लेकर 34वें दिन धरना दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। गांगनौली गांव में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को लेकर 34वें दिन भी शुक्रवार को लोगों का धरना जारी रहा। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि अब यह मुद्दा पूरी तरह जनहित से जुड़ गया है और क्षेत्र के लोगों की मांग को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि कट की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, रक्षा मंत्री तथा प्रदेश सरकार के समक्ष भी बात रखी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार और अधिकारी आंदोलनकारियों की ताकत को कम आंक रहे हैं, जबकि क्षेत्र की जनता अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारियों ने जबरन कट को बंद करने का प्रयास किया तो किसान विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि कट क्षेत्र के लोगों की आवाजाही और विकास के लिए आवश्यक है। इसे किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा और दूसरा कट खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

केवल सर्विस रोड देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। क्षेत्र के विकास, व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए हाईवे पर कट मिलना जरूरी है। इस मौके पर धर्मेंद्र राठी, रामकुमार, आजाद, मनोज राठी,राजेंद्र चौधरी,बिजेंद्र प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed