फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If payment is not made then the purchase center of Bhaisana Mill will not be allowed

भुगतान नहीं हुआ तो नहीं लगने देंगे भैसाना मिल का क्रय केंद्र

Sat, 15 Oct 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
If payment is not made then the purchase center of Bhaisana Mill will not be allowed
दोघट। गांगनौली गांव में आयोजित किसानों की बैठक में भैंसाना मिल से बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर भैसाना शुगर मिल के क्रय केंद्र नहीं लगने देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

गांगनौली में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बिजली का बिल भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा खेती भी प्रभावित हो रही है। बकाया गन्ना भुगतान के लिए सीसीओ, डीसीओ समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन भुगतान नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

उन्होंने भैंसाना मिल के बजाय खतौली, दौराला, मंसूरपुर के शुगर मिल के क्रय केंद्र लगवाने की मांग की। इस दौरान रणबीर सिंह, कृष्णपाल राठी, आदेश, ओम सिंह, संजीव राठी, गुरुशरण राठी, नरेश कुमार, उपेंद्र, प्रवीण कुमार, करतार सिंह, मनोज राठी, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed