फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If one performs one duty namaz in ramadan, one gets the reward of 70 duty namaz

रमजान में एक फर्ज नमाज अदा करने पर मिलता है 70 फर्ज नमाज का सबाब

Sun, 03 Apr 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
If one performs one duty namaz in ramadan, one gets the reward of 70 duty namaz
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। रमजान मुबारक महीना है। ऐसा कुरान मजीद नाजिल किया गया। यह महीना लोगों का रहनुमा है। इसमें हिदायत के साफ हुक्म है कि जो शख्स यह महीना पाए तो उसे रोजे जरूर रखने चाहिए। यह बात कस्बे की मस्जिदों में मौलवियों व इमाम ने अपनी तकरीर में कही।

कस्बे में मौलवी हाजी जहीर अहमद ने कहा कि जो इंसान मरीज हो या सफर में हो तो वह बाद में उस रोजे को रख सकता है। अल्लाह अपने बंदे के लिए आसानी चाहता है शक्ति नहीं। जो शुरू से आखिर तक रमजान के रोजे रखता वह अपने तमाम गुनाहों से पाक और साफ हो जाता है। वह बिल्कुल उस बच्चे के सामान पाक व साफ हो जाता है जो बिल्कुल मासूम और बेगुनाह होता है। रमजान मुबारक में जिस कदर खैरात और सदका हो सके और जितनी तौबा की जा सके करनी चाहिए। हैवानी से बचना चाहिए और लोगों पर जुल्म नहीं करना चाहिए। वह लोग खुश किस्मत होते हैं जो इस बरकत के महीने का फायदा उठाते हैं। यह महीना सब्र का है। इस महीने में जो व्यक्ति एक फर्ज नमाज अदा करेगा उसे 70 फर्ज नमाज का सबाब मिलेगा। मस्जिदों में पहले रमजान को नवाज पढ़ने वालों की भीड़ रही। बच्चों ने भी नवाज में बढ़ चढ़कर भाग लिया। शाम को मस्जिद में सभी के साथ मिलकर रोजा खोलना सवाब है। ईशा की नमाज के बाद सभी को तरावीह जरूर पढ़नी चाहिए और अपने अल्लाह से गुनाहों की माफी की दुआ करनी चाहिए।
विज्ञापन

दूसरा रोजा
---
रोजा इफ्तारी
सुन्नी 6: 40 बजे शाम
शिया 6:35 बजे शाम
------------
तीसरा रोजा
सहरी
सुन्नी 4: 40 बजे सुबह
शिया 4:45 बजे सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed