फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If members of merchant families are arrested, we will shut down markets as far as Ghaziabad: Ramkishore.

व्यापारी परिवार के लोगों की गिरफ्तारी हुई तो गाजियाबाद तक का बाजार करेंगे बंद : रामकिशोर

Sun, 14 Jun 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
If members of merchant families are arrested, we will shut down markets as far as Ghaziabad: Ramkishore.
बड़ौत (बागपत)। टेंट व्यापारी सोहनपाल और उनके पुत्र विकास की हत्या के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। शनिवार को मोदीनगर से 50 व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने बड़ौत पहुंचा। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल ने गाजियाबाद जिले में बाजार बंद करने की चेतावनी दी। वहीं न्याय दिलाने के लिए जल्द ही प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा।
विज्ञापन

रामकिशोर अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे में नामजद व्यापारी के परिवार के लोगों की गिरफ्तारी हुई तो पूरे गाजियाबाद जिले का बाजार बंद कर विरोध जताया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि बदमाश किसी भी जाति का हो, उसकी प्रशंसा नहीं करनी चाहिए। पीड़ित परिवार के दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के मोदीनगर विधानसभा के अध्यक्ष पवन सिंघल ने कहा कि घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में महेश तायल, पंकज कंसल, प्रमोद सिंघल, अरुण, सतीश और देवराज मित्तल शामिल थे।
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा प्रतिनिधिमंडल
प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। रामकिशोर अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यदि परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी हुई तो गाजियाबाद के सभी व्यापारी एकजुट होकर बाजार बंद करेंगे। यह कदम व्यापारियों के शोषण के खिलाफ उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-व्यापारियों के सामने फफक पड़ी मृतक की दादी
बेटे सोहनलाल और पोते विकास की मौत के बाद दादी माया देवी की आंखों से आंसू बार-बार बहने लगते हैं। मोदीनगर से जैसे ही व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल हाल जानने के लिए आया तो विकास की दादी माया उन्हें देखते ही फफक पड़ीं और आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर वांछित अपराधियों का एनकाउंटर करने की मांग की। वहीं व्यापारियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
--

राज्यमंत्री के सामने व्यापारियों ने जताई नाराजगी
-राज्यमंत्री कपिल देव ने वांछित अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शुक्रवार देर रात व्यापारी के परिवार का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद व्यापारियों ने घटना के चार दिन बाद आने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठाए।
व्यापारियों ने राज्यमंत्री से पुलिस अधीक्षक से फोन पर सार्वजनिक रूप से बात करने का आग्रह किया। हालांकि राज्यमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर पुलिस अधीक्षक से बात करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में निजी तौर पर बात करेंगे। राज्यमंत्री के इस रुख से व्यापारी और भी खफा हो गए। कुछ व्यापारियों ने उन्हें पहले भी कई मामलों में कॉल रिसीव न करने का उलाहना दिया। राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में हाईकमान से भी बात की जाएगी। आश्वासन दिया कि हर सूरत में परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। -15 जून को होगी श्रद्धांजलि सभा

व्यापारी परिवार के मुकुल अग्रवाल ने बताया कि 15 जून को नगर के तीर्थंकर ऋषभदेव सभागार में श्रद्धांजलि सभा की जाएगी, जिसमें टेंट व्यापारी सोहनपाल व उनके पुत्र विकास को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सभा में बड़ी संख्या में आसपास के जनपदों से भी व्यापारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed