फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Idols of Gods and Goddesses installed along with Parikrama Yatra

परिक्रमा यात्रा के साथ देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित

Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Idols of Gods and Goddesses installed along with Parikrama Yatra
खेकड़ा के मोहल्ला चक्रसेनपुर स्थित मां दुर्गा मन्दिर मे देवी देवताओ की प्रतिमा स्थापित करने के ? - फोटो : KAHKRA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। मोहल्ला चक्रसेनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित करने के लिए परिक्रमा यात्रा निकाली गई। इसके बाद पूजा अर्चना के साथ मां दुर्गा, शिव परिवार, राधा कृष्ण, शनि देव, मां लक्ष्मी की मूर्तियों की स्थापना की गई।

शुक्रवार की सुबह आठ बजे परिक्रमा यात्रा मां दुर्गा मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। श्रद्धालु देवी देवताओं को समर्पित भक्ति भजनों की धुनों पर नृत्य करते और अबीर गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मंदिर में ही परिक्रमा का समापन हुआ। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच गुड्डू पंडित, उज्ज्वल शास्त्री, प्रवेश शर्मा, मुकुल शास्त्री, जितेंद्र शर्मा आदि ने मूर्तियों की स्थापना कराई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। परिक्रमा यात्रा में सुभाष शर्मा, ब्रजपाल शर्मा, ओमपाल धामा, अमित धामा, सुशील धामा, रोहित धामा, अनुज कौशिक, बृजेश शर्मा, सुशील कौशिक, विपिन शर्मा, विकास धामा, मदन प्रजापति, संगीत कुमार, संदीप शर्मा, अजय कुमार, वीरेंद्र धामा, परमजीत धामा आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed