फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Idol installed with grand procession

भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति स्थापित

Thu, 05 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Idol installed with grand procession
पूरनपुर नवादा गांव में कलश यात्रा निकालती महिला श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर। पूरनपुर नवादा गांव के निर्माणाधीन शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव में कलश यात्रा और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार पूरनपुर नवादा गांव के निर्माणाधीन शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना से पहले गांव में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके उपरांत गांव में बैंडबाजों के साथ मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान शिव व राधा-कृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालु बैंडबाजे की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर गांव की परिक्रमा कर मंदिर पर संपन्न हुई। इसके उपरांत मंत्रोचार के साथ मूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जय भाटी, डॉ सुमित शर्मा, धर्मवीर, योगेश पांचाल, ज्ञानी, अमित, मदन, वेदप्रकाश ज्ञानेंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed